हरियाणा पुलिस भर्ती में PMT-PST आधार बेस्ड होगा वेरिफिकेशन:अनलॉक करा लें अभ्यर्थी, सेंटर पर मोबाइल फोन बैन रहेगा

Spread the love

हरियाणा 5500 पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती को लेकर हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) की ओर से एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। कमीशन की ओर से सभी 2.70 लाख अभ्यर्थियों को बताया गया है कि फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) और फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) आधार बेस्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा। इसके अलावा इस दौरान मोबाइल फोन बैन रहेगा। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह की ओर से अपने सोशल मीडिया हैंडल X पर इसको लेकर एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी अभ्यर्थी अपना आधार कार्ड अनलॉक करवा लें। लॉक होने की होने स्थिति में अभ्यर्थियों को दिक्कत हो सकती है। यहां सोशल मीडिया की देखिए पोस्ट… आधार कार्ड लॉक क्यों होता है?
सुरक्षा कारणों से UIDAI की सुविधा के तहत आधार को Lock/Unlock किया जा सकता है। अगर आपने खुद आधार लॉक किया है या सुरक्षा कारणों से लॉक हो गया है, तो ऑनलाइन या SMS से अनलॉक किया जा सकता है। आधार लॉक होने पर बायोमेट्रिक से ऑथेंटिकेशन नहीं हो पाता। ऑनलाइन आधार अनलॉक करने की प्रक्रिया
UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं — https://uidai.gov.in⁠ ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाएं। ‘Lock/Unlock Biometrics’ विकल्प पर क्लिक करें। अपना Aadhaar Number और Captcha दर्ज करें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें। ‘Unlock’ विकल्प चुनते ही आपका आधार अनलॉक हो जाएगा। SMS से आधार अनलॉक करने की प्रक्रिया
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मैसेज भेजें, GETOTP <आधार के आखिरी 4 अंक 1947 पर भेजें। OTP मिलने के बाद दूसरा मैसेज भेजें। अनलॉक ओटीपी आधार के आखिरी 4 अंक भेजें, सफल मैसेज के बाद आपका आधार अनलॉक हो जाएगा। जरूरी शर्तें
मोबाइल नंबर का आधार से लिंक होना जरूरी है। OTP के बिना आधार अनलॉक नहीं होगा। अनलॉक करने के बाद बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सामान्य रूप से काम करने लगेगा। हेल्पलाइन और सहायता
हेल्पलाइन नंबर: 1947
ईमेल: help@uidai.gov.in
नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर भी जाकर आधार अनलॉक कराया जा सकता है।