NEET UG पेपर लीक मामले में अब हरियाणा का लिंक सामने आया है। जांच एजेंसियों के अनुसार, पेपर लीक का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ है। इसमें गुरुग्राम का नाम प्रमुख ट्रांजिट पॉइंट के रूप में सामने आया है। जांच रिपोर्टों के अनुसार, नासिक की एक प्रिंटिंग प्रेस से पेपर की फिजिकल कॉपी लीक हुई थी, जिसे गुरुग्राम लाया गया। दावा है कि ये कॉपियां गुरुग्राम में एक डॉक्टर तक भी पहुंचाई गई। गुरुग्राम और आसपास के इलाकों में इस पेपर के कई डुप्लीकेट सेट तैयार किए गए। राजस्थान की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) की जांच में पता चला है कि मास्टरमाइंड ने परीक्षा में आए सवालों को व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए आगे भेजा। केंद्रीय जांच एसेंजी देहरादून, जयपुर के अलावा गुरुग्राम में भी संदिग्धो पर नजर रख रही है। दरअसल, पेपर लीक की आशंका के चलते NTA ने आज (12 मई) नीट परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी गई है। उधर, आईएमए गुरुग्राम ब्रांच के प्रेसिडेंट का कहना है कि पेपर लीक मामले में किसी डॉक्टर का नाम चल रहा है। एग्जाम में 22 लाख से अधिक स्टूडेंट शामिल हुए नीट परीक्षा रद्द करने का फैसला पेपर लीक होने के आरोप के चलते लिया गया है। NTA का कहना है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द जारी की जाएगी। इस एग्जाम में 22.79 लाख छात्र शामिल हुए थे। NTA का कहना है कि प्रभावित छात्रों को दोबारा परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन नहीं करना होगा। उनके एग्जाम सेंटर्स में भी बदलाव नहीं होगा। री- एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। 2024 में कुछ सेंटर पर रद्द हुई परीक्षा मेडिकल में एडमिशन के लिए 2013 में NEET की शुरुआत हुई थी। 2019 में पहली बार एनटीए ने ये परीक्षा कराई थी। इससे पहले 2024 में पेपर लीक के चलते कुछ सेंटर्स पर परीक्षा रद्द की गई थी। तब सुप्रीम कोर्ट ने पूरा एग्जाम कैंसिल करने से इनकार किया था। जिसमें 1539 कैंडिडेट्स की दोबारा परीक्षा हुई थी। सीकर भेजा क्वेश्चन बैंक पुलिस जांच में सामने आया है कि चूरू के एमबीबीएस स्टूडेंट ने कथित ‘क्वेश्चन बैंक’ सीकर (राजस्थान) में अपने दोस्त को भेजा। दावा किया जा रहा है कि ये क्वेश्चन बैंक हाथ से लिखा था। इस पेपर में लिखे 300 सवालों में से करीब 150 सवाल एग्जाम में पूछे गए। NTA को भी राजस्थान और उत्तराखंड से गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं। IMA प्रेसिडेंट बोले- डॉक्टर का पता नहीं चला IMA प्रेसिडेंट राजेश कटारिया का कहना है कि गुरुग्राम के डॉक्टर का नाम तो चल रहा है, लेकिन कौन डॉक्टर है, यह पता नहीं चल सका है। अभी तक किसी जांच एजेंसी ने हमे कोई कॉन्टैक्ट नहीं किया है। झज्जर का एग्जाम सेंटर विवादों में रहा 2024 में NEET-UG विवाद के दौरान भी झज्जर के एक एग्जाम सेंटर से बड़ी संख्या में छात्रों के असामान्य रूप से अधिक अंक आने पर सवाल उठे थे। ग्रेस मार्क्स और एग्जाम मैनेजमेंट को लेकर भी विवाद हुआ। पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों के बाद मामला बाद में CBI को भी सौंपा गया। ————– यह खबर भी पढ़ें…. NEET-एग्जाम रद्द, 23 लाख स्टूडेंट बैठे थे: पेपर लीक के आरोप, अब CBI जांच करेगी; सवाल पूछने पर बिना जवाब दिए निकले शिक्षा मंत्री पेपर लीक के आरोपों के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने मंगलवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 3 मई को हुई थी। 22.79 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। अब परीक्षा दोबारा ली जाएगी। नई तारीख बाद में जारी की जाएगी। (पूरी खबर पढे़ें)
NEET पेपर लीक में हरियाणा का लिंक सामने आया:गुरुग्राम में डॉक्टर तक कॉपी पहुंचाने का दावा, IMA प्रेसिडेंट बोले-जांच एजेंसियों ने कॉन्टेक्ट नहीं किया
