हरियाणा के हिसार में देर रात शराब पीकर हंगामा करने और बीच सड़क पर अपनी कार खड़ी कर जाम लगाने वाली राजस्थान की लेडी ऑफिसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोप है कि महिला ने कैंप चौक के पास करीब 20 मिनट तक ट्रैफिक जाम रखा। राहगीरों को भद्दी-भद्दी गालियां दीं। यहां तक कि जो भी लोग उसे समझाने की कोशिश करते, तो उन्हें सरकारी अधिकारी होने का रौब दिखाती। चिल्लाते हुए कहा, “मैं सरकारी अधिकारी हूं और किसी के बाप से नहीं डरती। साफ कह दिया कि वह गाड़ी नहीं हटाएगी, चाहे मंत्री भी आ जाए। इसके बाद परेशान राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह टस से मस नहीं हुई। करीब आधा घंटे चले इस ड्रामे के बाद पुलिस महिला को किसी तरह थाने ले गई और उसका एल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इस पूरे घटनाक्रम को एक वीडियो भी सामने आया है, जिस महिला अधिकारी सड़क के बीच हंगामा करती नजर आ रही हैं। फिलहाल, पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 और 285 के तहत मामला दर्ज किया है। उसकी गाड़ी भी जब्त कर ली गई है। लेडी ऑफिसर के हंगामे के कुछ PHOTOS… यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला… अल्कोहल टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि इस हंगामे के बाद पुलिस ने महिला का अल्कोहल टेस्ट कराया, जिसमें उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में महिला की पहचान शीला रानी के रूप में हुई, जो राजस्थान के अनूपशहर के गांव नोहरा की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, महिला खुद को डाबड़ी PHC में नियुक्त नर्सिंग ऑफिसर होने का दावा कर रही थी। टेस्ट के बाद शीला रानी को उनके रिश्तेदार के सुपुर्द कर दिया गया। गाड़ी जब्त, कागजात नहीं दिखा पाई अर्बन स्टेट पुलिस के मुताबिक, महिला कार के दस्तावेज भी मौके पर पेश नहीं कर सकी। इसके चलते पुलिस ने उसकी कार को जब्त कर चालान कर दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ भी भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 और 285 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि महिला ने सड़क पर अवैध रूप से वाहन खड़ा कर यातायात बाधित किया और सार्वजनिक शांति भंग की। पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर की कॉपी… ————————— ये खबर भी पढ़ें…. हरियाणा में पब्लिक के सामने पंजाबी सॉन्ग पर अश्लील डांस,VIDEO:वीडियो सामने आने के बाद फतेहाबाद में सभी बस स्टैंड पर रील बनाने पर रोक हरियाणा के फतेहाबाद जिले के टोहाना बस स्टैंड पर एक युवक ने अश्लील डांस किया। युवक ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी डाला है, जिसे अब तक 30 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। युवक “तू कादी पंजाबन जे तैनू नचना नि औंदा” गाने पर यात्रियों के सामने ही नाच रहा है। (पूरी खबर पढ़ें)
हिसार में लेडी ऑफिसर का शराब पीकर हंगामा,VIDEO:सड़क पर कार अड़ाई, बोलीं- सरकारी अधिकारी हूं, किसी के बाप से नहीं डरती; राजस्थान की रहने वाली
