नारनौल बस स्टैंड पर मिला व्यक्ति का शव:बैग के आधार पर हुई पहचान; परिजन बोले- हार्ट अटैक से मौत

Spread the love

महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में बस स्टैंड पर आज एक व्यक्ति का शव मिला। जिसकी सूचना वहां कर्मियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया तथा उसकी शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवाया। बस स्टैंड पर बसों के बूथ के साइड खाली जगह पर झाड़ियों के नजदीक लोगों ने एक व्यक्ति को पड़े हुए देखा। लोगों को लगा कि व्यक्ति बेहोश पड़ा हुआ है। व्यक्ति के पास एक बैग भी रखा हुआ था। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि वह कहीं जाने के लिए बस स्टैंड पर आया होगा। डायल 112 को किया फोन लोगों ने इसकी सूचना बस स्टैंड पर तैनात कर्मचारियों को दी। जिसके बाद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को उठाकर उसको नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बैग की ली तलाशी पुलिस ने मृतक के पास पड़े बैग की तलाश ली। जिससे उसकी पहचान गांव हसनपुर के करीब 50 वर्षीय जिले सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को इस बारे में बताया। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार हार्ट अटैक आने की वजह से उसकी मौत हुई है।