कोडरमा जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुर्क़मनाय गांव में गुरुवार को एक दुखद घटना सामने आई। पेड़ काटने के दौरान टहनी गिरने से 52 वर्षीय चंदन कुमार रॉय की मौत हो गई। चंदन रॉय पिछले 20 वर्षों से डोमोडीह गांव निवासी प्रकाश साव के यहां वाहन चालक के रूप में कार्यरत थे। गुरुवार सुबह प्रकाश के पुत्र सतीश ने उन्हें नावाडीह गांव में एक पेड़ काटने के लिए बुलाया था। टहनी को रस्सी से बांधकर नीचे खींच रहे थे घटना के समय चंदन और उनके कुछ साथी पेड़ की एक टहनी को रस्सी से बांधकर नीचे खींच रहे थे। इसी दौरान रस्सी का संतुलन बिगड़ गया और टहनी सीधे चंदन के सिर पर आ गिरी। साथी तुरंत उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों के अनुसार, चंदन को सुनने में समस्या थी। संभवतः इसी कारण वह साथियों की चेतावनी सुन नहीं पाए और समय रहते वहां से हट नहीं सके। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन पुत्रों को छोड़ गए हैं। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कोडरमा में पेड़ काटते समय हादसा:नावाडीह गांव में व्यक्ति के सिर पर गिरी टहनी, मौके पर मौत
