‘प्राइम लोकेशन का ये हाल’, उत्तराखंड वालों को क्यों याद आ रहा यूपी वाला दौर, कारोबारियों का छलका दर्द

Spread the love

Power cuts Dehradun : देहरादून के कई इलाकों की मुसीबत बढ़ने वाली है. यहां 10 अप्रैल तक घंटों बिजली गुल रहेगी. देहरादून में पुरानी लाइन को दुरुस्त किया जा रहा है. कुछ जगहों पर नई लाइन बिछाई जा रही है. शहर के बीचोंबीच बिजली संकट का असर सीधा कारोबारियों पर पड़ेगा. मातावाला बाग के अरविंदर सिंह लकड़ी कारोबारी हैं. लोकल 18 से वे कहते हैं कि उनके यहां कई मजदूर काम करते हैं. आरा मशीन रोज 8 घंटे चलाई जाती है लेकिन बिजली के न होने से उनके मजदूरों को खाली बैठना पड़ेगा. उनका काफी नुकसान होना तय है.