लखनऊ में रिटायर्ड AE (असिस्टेंट इंजीनियर) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उनकी नौकरानी के पति ने की है। उसने घर में घुसकर अपनी दुनाली बंदूक से उनके सीने पर से गोली मारी है। रिटायर्ड AE की पत्नी प्रिंसिपल पद से रिटायर्ड हैं। मामला मड़ियांव थाना क्षेत्र का है। मृतक की पहचान दिलकश विहार में रहने वाले अरुण कुमार मिश्रा (68) के रूप में हुई है। वह 8 साल पहले PWD से रिटायर हुए थे। उनका बेटा विदेश में रहकर जॉब करता है। पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, घर में काम करने वाली नौकरानी रामा देवी के पति मनोज पांडे (40) ने गोली मारकर अरुण की हत्या की है। मनोज बीकेटी थाना क्षेत्र के भैंसमऊ क्रॉसिंग का रहने वाला है। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मनोज को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगाई गई है। डेढ़ साल से नौकरानी काम कर रही थी अरुण के भतीजे नितिन मिश्रा ने बताया- चाचा पीडब्ल्यूडी से असिस्टेंट इंजीनियर पद से रिटायर हुए थे। करीब 15 साल से वह अकेले रह रहे थे। उनका बेटा अनुज मिश्रा अमेरिका में रहता है। चाची अंजू मिश्रा प्रिंसिपल पद से रिटायर हो चुकी हैं। वह लखनऊ में ही पति से अलग रहती हैं। पिछले डेढ़ साल से नौकरानी रामा देवी अरुण के यहां काम कर रही थी। आरोपी ने पत्नी को मारी थी गोली पुलिस के मुताबिक, रामा देवी 3 दिन से अरुण कुमार के घर पर रुकी थी। आरोपी मनोज पांडेय गॉर्ड की नौकरी करता है। उसके पास दुनाली लाइसेंसी बंदूक है। उसी से गोली चलाई, जो अरुण के सीने में जाकर लगी। रामा को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस हिरासत में उसने बताया है कि पति के साथ उसका मकान बनवाने को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी वजह से उसका पति झगड़ा करने के लिए अरुण के घर आया था। उसने गोली रामा पर चलाई लेकिन मिस फायर होकर अरुण को सीने में गोली लग गई। मामले में पुलिस का कहना है रमा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी पति को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। इसके अलावा अवैध संबंधों पर भी जांच की जा रही है। ————————- ये खबर भी पढ़िए… रिकवरी एजेंट की सिर कूचकर हत्या, आंखें फोड़ीं:CCTV तोड़ा, DVR, मोबाइल साथ ले गए; लखनऊ में भाई बोला- खून की छीटें छत तक फैली लखनऊ में 26 साल के रिकवरी एजेंट की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव ऑफिस में पड़ा मिला। मंगलवार सुबह महिला सफाईकर्मी ऑफिस पहुंची। देखा तो फर्श पर शव पड़ा हुआ था। भाई का कहना है कि आंखें भी फोड़ दीं। इस तरह मारा कि छत तक खून के छीटें पड़ी थीं। 5 से 6 लोगों ने मिलकर मारा है, उसका मोबाइल भी उठा ले गए हैं। (पूरी खबर पढ़िए)
रिटायर्ड AE को नौकरानी के पति ने मार डाला:लखनऊ में घर में सीने पर गोली मारी; पत्नी टीचर, बेटा अमेरिका में रहता है
