‘लड़कियां मुंह मारती हैं’ वाले बयान पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ गुस्सा थम नहीं रहा है। वाराणसी में मंगलवार को महिलाओं ने अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ जुलूस निकाला। उनके पुतले पर चप्पलें मारीं। फिर जमीन पर पटककर लातों से कुचला। महिलाओं को पुतला फूंकने की कोशिश की तो पुलिस ने छीन लिया। इस दौरान महिलाओं की पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने हाथ जोड़कर मामले को शांत कराया। महिलाओं ने कथावाचक को नारी विरोधी बताया। उनके हाथों में तख्तियों थीं, जिन पर ‘अनिरुद्धाचार्य माफी मांगो’ जैसे स्लोगन लिखे थे। महिलाओं ने कहा- कथावाचक को अरेस्ट करना चाहिए। महिलाओं ने करीब एक किमी तक जुलूस निकाला। दरअसल, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य का एक महीने पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। इसमें उन्होंने लिव-इन को लेकर बयान दिया था। अनिरुद्धाचार्य ने कहा था- लड़कियां 4-5 जगह मुंह मारकर आती हैं। हालांकि, यह वीडियो दो साल पुराना है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला 200 महिलाओं ने एक किमी तक निकाला जुलूस
शंकर सेना महिला विंग की अध्यक्ष प्रियंका द्विवेदी के नेतृत्व में करौली आश्रम से 200 महिलाओं ने कथावाचक का पुतला लेकर जुलूस निकाला। कथावाचक के खिलाफ नारेबाजी की। महिलाएं कलेक्ट्रेट में ज्ञापन देने जा रही थीं। जुलूस दीनदयाल संकुल गेट पर पहुंचा था, जहां पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान महिलाओं ने कथा वाचक के पुतले पर चप्पलें बरसाईं। पुलिस ने उनसे पुतला छीना तो महिलाएं गुस्सा हो गईं। सड़क पर गिराकर कथावाचक के पुतले को पैरों से कुचला
बाद में महिलाओं ने कथावाचक का पुतला लेकर उसे सड़क पर फेंक दिया। फिर उसे पैरों से कुचला। इस दौरान पुलिस वालों को महिलाओं के सामने हाथ जोड़ने पड़े। इसके बाद महिलाएं शांत हुईं। महिलाओं ने चेतावनी दी कि प्रशासन ने अविलंब कार्रवाई नहीं की तो कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन होंगे। महिलाएं बोलीं- अनिरुद्वाचार्य को जेल भेजा जाए
महिलाओं ने कहा, कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महिलाओं और बच्चियों के वस्त्रों, उनके निजी जीवन को लेकर टिप्पणी करते हैं। उनके द्वारा निरंतर अशोभनीय न घृणित वक्तव्य दिए जा रहे है, इस प्रकार की टिप्पणियों से पूरी नारी समाज आहत, असहज और अपमानित महसूस कर रहा है। अपने इन घृणित और असमाजिक बयानों से आधी आबादी के चरित्र को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं और उनके खिलाफ एक्शन भी नहीं हो रहा है। उनके गैर जिम्मेदाराना बयानों से बच्चियों, महिलाओं का अपने ही परिवार के बीच विश्वास का संकट उत्पन्न हो गया है। उनका यह बयान कि बच्चियों का बाल विवाह करा देना चाहिए, उनका विवाह 16 वर्ष की आयु के अंदर ही कर देना चाहिए, अत्यंत ही अमानवीय, घृणित, असामाजिक, अशास्त्रीय होने के लाल-साथ भारत के संविधान के भी विरुद्ध है, जो बाल यौन उत्पीड़न बाल विवाह अधिनियम के अपराध की श्रेणी में आता है। प्रधानमंत्री के महाभियान ‘बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओं को सीधी क्षति पहुंचाता है। इसके खिलाफ पास्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज हो, बनारस में ट्रायल चले और जेल भेजा जाए। अब भक्त का सवाल और अनिरुद्धाचार्य का जवाब पढ़िए, जिस पर घमासान मचा सवाल: गुरुजी शादी से डर लगता है।
जिस वीडियो पर विवाद है, वह एक कथा के दौरान का है। जिसमें एक भक्त सवाल करता है- गुरु जी राधे-राधे, घर वाले मुझसे शादी करने के लिए बोलते हैं। लेकिन, मुझे थोड़ा डर लगता है। हम आजकल देख रहे हैं बहुत जल्द डायवोर्स हो जा रहे हैं। जवाब : 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है…
अनिरुद्धाचार्य ने कहा- इसका एक ही समाधान है। लड़की 14 साल की होगी और 14 साल की कोई लड़की आपके घर दुल्हन बन कर आ जाएगी तो उस समय तो वो बच्ची होगी। समझ रहे हो? लोग फिर जल्दी शादियां करना शुरू कर देंगे। क्योंकि अब लड़कियां लाते हैं 25 साल की, 25 साल की लड़की चार जगह मुंह मार चुकी होती है। वो 25 साल की जब तक आती है तो पूरी जवान हो कर आएगी। स्वाभाविक है कि उसकी जवानी कहीं न कहीं फिसल जाएगी। आज लड़के-लड़कियां 10 के साथ लिव-इन में रह रहे : अनिरुद्धाचार्य
इसके अलावा अनिरुद्धाचार्य का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें वह कथा में कह रहे हैं कि पहले के लोग इतने समझदार थे कि लिव-इन की जरूरत नहीं थी। अपनी पत्नी और पति के साथ ही वह लिव-इन में रहा करते थे। आज के लोग क्या कर रहे हैं, पहले 10 लड़कियों या 10 लड़कों के साथ लिव-इन में रह लिया। अब जो 10 के संग रह चुकी है या रह चुका है वो एक के साथ साथ कैसे रहेगी या रहेगा। पहले तो यह सोचो जो 10 जगह मुंह मार चुका है या चुकी है, वो एक के साथ बंधेगी या बंधेगा कभी। अनिरुद्धाचार्य बोले- आधी बात सुनकर दिल दुखा तो क्षमा करें
विवाद के बाद अनिरुद्धाचार्य ने वीडियो जारी कर माफी मांगी थी। उन्होंने कहा- राधे-राधे, जय गौरी गोपाल… आप लोगों द्वारा हमें सूचना मिली कि हमारी कुछ बहनें नाराज हैं। क्योंकि उन लोगों ने आधी एक वीडियो सुनी, जिस वीडियो में कहा गया कि आजकल 25 साल की लड़की… देखो बात क्या कही जाती है कि कुछ लड़कियां कैसी होती हैं? कुछ लड़कियां ऐसी होती हैं, जो लिव-इन में रह कर चार जगह मुंह मार कर आती है और वो किसी के भी घर की बहू बन जाएंगी। अब आप ही बताइए कि क्या वो रिश्ते को निभा पाएंगी? इसलिए लड़की हो या लड़का दोनों को पहले तो चरित्रवान होना चाहिए। यह बात कुछ लड़कियों के लिए कही थी। जैसे कि अभी एक राजा रघुवंशी को उसकी पत्नी ने मार दिया और वह 25 साल की ही थी। जिस लड़की ने अपने पति राजा को मारा वो 25 साल की है और उसने किसी पराए पुरुष के कारण अपने पति को मार दिया। तो वही बात कही जा रही है कि आजकल कुछ लड़कियां… अब देखो मेरी वीडियो से कुछ शब्द हटा दिया। मेरे द्वारा कभी नारी का अपमान नहीं किया जा सकता। नारी तो हमारी लक्ष्मी है। फिर भी मेरी आधी अधूरी बात सुनकर के किसी भी बहन बेटी का दिल दुखा हो तो ये दास सदा आपका था। आपका है, आपका ही रहेगा। यदि आधी अधूरी बात सुन कर आपका दिल दुखा तो मुझे क्षमा अवश्य करें। महिला आयोग की अध्यक्ष बोलीं- कम उम्र में मिली शोहरत संभाल नहीं पा रहे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने बयान पर यूपी महिला आयोग की अध्यक्ष बविता चौहान ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा था- या तो उनमें बुद्धि नहीं है या फिर उन्हें कम उम्र में शोहरत मिल गई है। आयोग उनके बयान का संज्ञान लेगा। मैं कथावाचक की टिप्पणी का घोर विरोध करती हूं। उन्होंने महिलाओं और बेटियों को लेकर बेहद हल्की बात की है। कोई भी इतनी गंदी और घटिया भाषा का प्रयोग नहीं कर सकता है। व्यासपीठ पर बैठकर इतने बडे़ कथावाचक ऐसी बात कर रहे है। वो एक पब्लिक फिगर है। उनको सुनने हजारों भी भीड़ आती है। जिसमें 80 फीसद महिलाएं हैं। उसके बाद भी ऐसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं। —————- ये खबर भी पढ़ें मर्जी से शादी करें…या सहमति से परिणाम अच्छे नहीं आते: महिला ने प्रेमानंद महाराज से पूछे सवाल; बोले-चरित्र पवित्र नहीं, कैसे आएंगे अच्छे परिणाम बच्चे की मर्जी से शादी करें या परिवार की सहमति से, दोनों ही स्थिति में परिणाम अच्छे नहीं आते। महाराज की हमे समझ नहीं आ रहा है। ऐसा क्यों हो रहा है? ये सवाल महिला ने प्रेमानंद महाराज से किया। इसका जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा-कैसे परिणाम अच्छे आएंगे, जब बच्चे-बच्चियों के चरित्र पवित्र नहीं हैं। हमारी माता बहनों का पहले रहन सहन देखो। आज के बच्चे बच्चियां कैसे पोशाक पहन रहे। ये वीडियो 12 जून का है। जो 6 मिनट 50 सेकेंड का है। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
अनिरुद्धाचार्य के पुतले पर महिलाओं ने बरसाईं चप्पलें:वाराणसी में बोलीं- कथावाचक को अरेस्ट करें, पुलिस ने हाथ जोड़े
