यूपी में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर में कहा- निषाद समाज के लोगों को अब पव्वा के साथ पावर चाहिए। निषादों को अब सम्मान मिल रहा है। निषादों को कोई केवटवा या बिंदवा नहीं कहता। निषाद जी कहकर बुलाते हैं। उन्होंने कहा- पव्वा आपके पास है ही। पावर मोदी-योगी के पास है। हम सरकार के साथ हैं। बाढ़ पीड़ितों से बातचीत में उन्होंने कहा- गंगा मां आशीर्वाद देने आई हैं। ये बात समझिए कि गंगा अपने पुत्रों के यहां नहीं आएंगी तो कहां आएंगी। गुरुवार को मंत्री संजय निषाद ने गाजीपुर के जमनियां के रेवतीपुर में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इसके बाद उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से सभागार में बातचीत की। संजय निषाद ने क्या-क्या कहा पढ़िए… 500 साल भगवान राम टेंट में रहे, आपको भी आवास मिलेगा
मंत्री ने कहा- गंगा किनारे रहने वाले निषाद समुदाय में जिनके पास आवास नहीं हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास के तहत मकान दिए जाएंगे। भगवान राम 500 साल तक टेंट में रहे। भाजपा सरकार में उनका भव्य मन्दिर बना। आप लोगों को भी आवास मिलेगा। जो निषादों का हिस्सा गायब करते हैं, उन्हें गायब करना है…
अगर आप पार्टी का झंडा लेकर रहेंगे तो लोग सिर्फ आपको पव्वा वाला नहीं, बल्कि झंडा वाला भी कहेंगे। उन्होंने कहा कि जो निषादों का हिस्सा गायब करते हैं, समय आ गया, अब उन्हें गायब कर दिया जाए। हनुमान बनकर बिहार में उतर जाओ
आप बिहार के बगल वाले जिले में हैं। बिहार में चुनाव जीतना है। जैसे लंका में भगवान राम पैदल गए थे। रावण को मारा था। उनसे पहले हनुमान जी गए थे। वैसे ही आप लोग 20 तारीख के बाद बिहार में हनुमान बनकर उतर जाइए। लोगों से कहिए कि संजय निषाद आ रहे हैं। वहां भी रावण जैसे लोगों को हराना है। योजनाओं के लिए किसी दलाल की जरूरत नहीं
उन्होंने कहा- सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसी दलाल, नेता को पकड़ने की जरूरत नहीं। इस सरकार में रोजगार है। आप आत्मनिर्भर हो जाओ। सरकार बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है। निषाद समुदाय के बच्चों को पढ़ने के लिए सरकार कैंप लगाकर सहायता दे रही है। यूपी मछुआ कल्याण कोष की स्थापना वाला देश का पहला प्रदेश बना है। संजय निषाद ने कहा- सरकार ने बाढ़ प्रभावित गाजीपुर में अब तक 29 हजार को लंच पैकेट बंटवाए। जबकि 10 हजार को राहत सामग्री दी जा चुकी है। जो मझधार में हैं, उन्हें निकाला जाएगा। जो छूटा होगा उन्हें जल्द ही राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। ——————————————- ये खबर भी पढ़ें….. रामभद्राचार्य बोले- बगैर पढ़े सब वेदव्यास-वाल्मीकि बनना चाहते हैं:मोदी एक बार और PM बनेंगे, चीन से हथियाई जमीन वापस लेंगे बगैर पढ़े लिखे सब आज महर्षि वाल्मीकि और वेदव्यास बनना चाहते हैं। वे मेरी बात समझना नहीं चाहते। मेरी उपलब्धियों से उनको ईर्ष्या होती है तो मेरा दुष्प्रचार करते हैं। मैंने कभी किसी संत की निंदा नहीं की। हां, मैं विरोध करता हूं, जब कोई गलत करता है। जो कथा तो कर रहे हैं रामजी की और मौला अली- मौला अली कीर्तन करा रहे हैं, उनकी कथा कभी नहीं सुनना चाहिए। यह कहना है पद्म विभूषण जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य का। संत प्रेमानंदजी के संस्कृत ज्ञान पर सवाल उठाने वाले जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य की लोगों ने काफी आलोचना की। इस पर ‘दैनिक भास्कर’ ने रामभद्राचार्य जी से उनके चित्रकूट आश्रम में खास बातचीत की। उन्होंने संस्कृत से लेकर अहंकारी होने जैसे सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। उनसे हुई बातचीत को हूबहू पढ़िए…
मंत्री संजय निषाद बोले- पव्वा के साथ पावर चाहिए:गाजीपुर में बाढ़ पीड़ितों से कहा- गंगा मां आशीर्वाद देने आई हैं
