बारिश-बाढ़ से तबाही की 21 PHOTOS:दिल्ली में घरों में घुसा पानी, मार्केट-श्मशान डूबे; छत्तीसगढ़ में बहे बुजुर्ग का शव झाड़ी में लटका मिला

बारिश-बाढ़ से तबाही की 21 PHOTOS:दिल्ली में घरों में घुसा पानी, मार्केट-श्मशान डूबे; छत्तीसगढ़ में बहे बुजुर्ग का शव झाड़ी में लटका मिला

देश के लगभग आधे हिस्से में मानसून की बारिश, बाढ़ या लैंडस्लाइड से तबाही मची है। गंगा, यमुना समेत सभी छोटी-बड़ी नदियां उफान पर हैं। दिल्ली-NCR में गुरुवार को यमुना का पानी सड़कों से लेकर घरों तक पहुंच गया। राहत शिविरों और श्मशान घाट में पानी घुस गया है। ऐसे ही हालात पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में है। देश भर में बारिश-बाढ़, लैंडस्लाइड की 21 तस्वीरें देखिए… 1. दिल्ली: सड़कों पर पानी, फ्लाइओवर धंसा 2. पंजाब: पानी रोकने के लिए खुद बांध बना रहे लोग 3. छत्तीसगढ़: बांध टूटने से 4 गांव बहे 4. जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर में बाजार तक झेलम का पानी पहुंचा 5. हिमाचल प्रदेश: लैंडस्लाइड में दो घर ढहे, 6 मलबे में दबे —————— यह खबर भी पढ़ें… पंजाब-हरियाणा में बाढ़, 48 की मौत, हिमाचल के कुल्लू में लैंडस्लाइड; दिल्ली में यमुना का पानी सड़कों पर, फ्लाईओवर धंसा दिल्ली में यमुना का पानी शहर के अंदर घुस गया है। गुरुवार सुबह मॉनेस्ट्री मार्केट में सड़क पर एक फीट तक पानी भर गया। हरियाणा के कई इलाके भी बाढ़ में डूबे हैं। राज्य में 11 लोगों की मौत हुई है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में गुरुवार सुबह लैंडस्लाइड में दो घर ढह गए। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। 6 लोग अंदर फंस गए हैं। कुल्लू में बुधवार को भी लैंडस्लाइड हुई थी। पंजाब में बाढ़ से 3.55 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *