औरंगाबाद में नदी में डूबने से किशोर की मौत:दूसरे दिन घटनास्थल से 20 KM दूर मिला शव; मछली खाकर हाथ-पैर धोने गया था

औरंगाबाद में नदी में डूबने से किशोर की मौत:दूसरे दिन घटनास्थल से 20 KM दूर मिला शव; मछली खाकर हाथ-पैर धोने गया था

औरंगाबाद में नदी में डूबने से 13 साल के बच्चे की मौत हो गई। दूसरे दिन घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर शव मिला है। मृतक की पहचान गयाजी जिले के धिरा बिगहा निवासी बिगन बिंद के पुत्र साहुल कुमार के तौर पर हुई है। घचना हसपुरा ब्लॉक के देवघरा गांव के पास की है। मृतक के परिजन ईंट भट्ठा पर मजदूरी का काम करते है। साहुल भी अपने माता-पिता के साथ यहीं रहता था। बुधवार को कर्मा पूजा के लिए करम का पौधा और सामान लाकर अपने घर में रखा। इसके बाद कहीं से मछली लेकर आया और उसे बनवाने होटल पर चला गया। देर शाम तक घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन खोजबन करने लगे। इस दौरान पुनपुन नदी के किनारे एक झोपड़ी के पास उसका चप्पल मिला। लेकिन साहुल का कुछ पता नहीं चला। हमीद नगर बराज से मिला शव दूसरे दिन गुरुवार को घटनास्थल से 20 किलोमीटर दूर हमीद नगर बराज में ग्रामीणों ने एक किशोर का शव उपलाते हुए देखा। सूचना मिलते ही उपहारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से डेड बॉडी को पानी से बाहर निकाला। पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि साहुल नदी किनारे स्थित एक झोपड़ी में मछली बनाकर खाया। हाथ पैर धोने के दौरान उसका पैर फिसल गया। पानी के तेज बहाव में बह गया। चार भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर था। मौत के बाद मां कारी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *