37,000 करोड़ का बजट और 105 KM लंबी सुरंगें, चीन को टक्कर देगा भारत का यह रेलवे प्रोजेक्ट, बदल देगा देवभूमि की पूरी तस्वीर

Spread the love

Rishikesh Karnaprayag Rail Project: देवभूमि उत्तराखंड की पहाड़ियों को चीरकर निकलने वाली ‘ऋषिकेश-कर्णप्रयाग’ रेल परियोजना अब अपने अंतिम चरणों की ओर बढ़ रही है. भारतीय रेलवे का यह ड्रीम प्रोजेक्ट न केवल इंजीनियरिंग का एक बेमिसाल नमूना है, बल्कि यह उत्तराखंड के दुर्गम इलाकों में आवाजाही की परिभाषा भी बदलने वाला है. करीब 37,000 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से तैयार हो रही यह 125 किलोमीटर लंबी रेल लाइन पर्यटन और कनेक्टिविटी के नए द्वार खोलेगी. इस प्रोजेक्ट की सबसे खास बात यह है कि सफर का अधिकांश हिस्सा बादलों और पहाड़ों के बीच बनी अत्याधुनिक सुरंगों से होकर गुजरेगा, जो यात्रियों को एक रोमांचक और अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा.