झारखंड के 11 जिलों में बारिश:बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया; 5 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

झारखंड के 11 जिलों में बारिश:बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर एरिया; 5 सितंबर तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश

सोमवार की रात से झारखंड के कई शहरों का मौसम बदला। तेज हवा और आकाशीय बिजली चमकने के साथ जोरदार बारिश हुई। मौसम में यह बदलाव सुबह तक जारी रहा। राजधानी रांची सहित हजारीबाग, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, रामगढ़ सहित 11 से अधिक जिलों में बारिश हुई। इन 11 जिलों में से कइयों में बारिश का दौर जारी है। रुक-रुक कर बारिश हो रही है। प्रदेश के 24 में से आधे से अधिक जिले में घने काले बादल छाए हुए हैं। मौसम का यह मिजाज बता रहा है कि आज दिन भर बारिश का क्रम जारी रहने वाला है। 2 से 5 सितंबर तक छाए रहेंगे बादल दरअसल बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग और मध्य खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जो ओडिशा से होकर गुजरेगा। इससे झारखंड में 2 से 5 सितंबर तक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 2 सितंबर को राज्य के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। 30-40 किमी. की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी। 4 और 5 सितंबर को भी स्थिति समान रहेगी। अब तक राज्य में 1012.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत अधिक है। वही, रांची जिलें में 1288.7 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 56% अधिक है। अक्टूबर में प्रदेश से मानसून लेगा विदाई मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में दो निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। 15 सितंबर के बाद एक सिस्टम बन सकता है। इसका असर पूजा पर पड़ेगा। इस बार अक्टूबर के मध्य में मानसून विदा होने की संभावना है। ऐसे में माना जा रहा है कि 15 अक्टूबर तक बारिश होगी। इसके बाद कोई सिस्टम बनता है तो छिटपुट बारिश हो सकती है। हालांकि, जून और जुलाई माह की तुलना में इस बार अगस्त में कम बारिश हुई है। अगस्त में औसतन 290.6 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार मात्र 251.5 एमएम बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 13 प्रतिशत कम है। वहीं, सितंबर माह में औसतन 212.3 एमएम बारिश होती है। लेकिन इस बार सितंबर में अच्छी बारिश होने की संभावना है। तीन-चार दिन भी मूसलाधार बारिश हुई तो सितंबर का कोटा जल्द ही पूरा हो जाएगा। अगस्त में लगातार हुई बारिश, फिर भी पांच साल में सबसे कम अगस्त माह में इस बार लगातार बारिश हुई। 31 दिनों में करीब 22 दिन कभी तेज तो कभी हल्के-मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इसके बावजूद पिछले पांच सालों में इस बार सबसे कम बारिश दर्ज की गई। अगस्त में औसतन 290.6 मिमी बारिश होती है। इस बार अगस्त में मात्र 251.5 मिमी बारिश हुई। सबसे अधिक 598.2 मिमी वर्ष 2022 में दर्ज की गई। सितंबर माह में रांची में सामान्यतः: 212.3 एमएम बारिश होती है। लेकिन पिछले पांच वर्षों के दौरान रांची में सिर्फ वर्ष 2020 में 118.1 मिमी बारिश हुई थी, जो सामान्य से 44 प्रतिशत कम थी। साल 2024 में सबसे अधिक 333.1 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 57 प्रतिशत अधिक रही। साल 2021 में 37 प्रतिशत, 2022 में 50 प्रतिशत और साल 2023 में 29% अधिक बारिश दर्ज की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *