फतेहाबाद जिले के गांव फूलां में दादा-पोते से मारपीट करने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया गया है। फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में दादा पर चाकू से हमला किया गया, जबकि पोते से मारपीट की गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव फूलां निवासी मान सिंह ने बताया कि, 10 अप्रैल को उसके भतीजे धर्मपाल का बेटा मौसम उसके पास आया और गेहूं की फसल कटवाने में मदद करने की बात कही। इसके बाद वह मौसम के साथ खेत में चला गया। वहां मौसम का पिता धर्मपाल पहले से मौजूद था। थोड़ी देर बाद वहां उसका भांजा आत्मप्रकाश भी आ गया। गेहूं की फसल कटवाने के दौरान हुई कहासुनी धर्मपाल व आत्मप्रकाश ने मिलकर मौसम के साथ गाली गलौच की और कहा कि गेहूं की फसल वे कटवा लेंगे। चले जाओ यहां से। इसी बीच आत्मप्रकाश ने अपने पास से नुकीला चाकू निकाला और धर्मपाल को देते हुए बोला कि आज इनका काम तमाम कर दो ताकि भविष्य में अपने साथ कोई टोका टाकी नहीं करेगा। इतना कहते ही धर्मपाल, आत्मप्रकाश से चाकू लेकर मौसम पर हमला करने लगा तो उसने बीचबचाव का प्रयास किया तो धर्मपाल ने धक्का दे दिया। मान सिंह ने बताया कि जब वह धर्मपाल से उसके बेटे मौसम को छुड़वाने लगा तो धर्मपाल ने अपने हाथ में लिए हुए चाकू से मेरे ऊपर हमला कर दिया। इससे उसके हाथ पर गहरी चोट लगी और खून बहने लगा। डॉक्टर ने किया अग्रोहा रेफर, परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए मान सिंह ने बताया कि मौसम ने उसे छुड़वा कर गाड़ी में बैठाया। बड़ी मुश्किल से वह जान बचाकर वहां से निकले। इसके बाद मौसम उसे लेकर फतेहाबाद के सिविल अस्पताल पहुंचा। जहां से डॉक्टर ने अग्रोहा रेफर कर दिया। मगर परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल में ले गए।
फतेहाबाद में दादा को चाकू मारा, पोते से मारपीट:गेहूं की फसल कटवाने के दौरान हुई कहासुनी, दो हमलावरों पर FIR
