रेवाड़ी जिले के धवाना गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। रात को खेत में गेहूं निकलवाने के लिए जाते समय हादसा हुआ। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर समेत फरार हो गया। खोल पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भाई के साथ खेत में जा रहा था गांव धवाना के संजय ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह अपने भाई विक्रम सिंह के साथ शुक्रवार रात गेहूं निकलवाने के लिए खेत में जा रहा था। रास्ते में मैं पेशाब करने के लिए रूक गया तथा विक्रम थोड़ा आगे निकल गया। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ड्राइवर ने पीछे से विक्रम को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर लेकर भागा ड्राइवर संजय ने बताया कि हादसे के बाद वह घटना स्थल की तरफ दौड़ा, तब तक ड्राइवर ट्रैक्टर के साथ मौके से फरार हो गया। जिस कारण वह ड्राइवर को पहचान नहीं पाया। ट्रैक्टर की टक्कर से घायल विक्रम को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद खोल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। दो बच्चों का पिता संजय कुमार ने बताया कि उसके भाई विक्रम के दो बेटे हैं। 12 साल का बड़ा बेटा स्पेशल कैटेगरी में आता है। वह न बोल सकता और न ही सुन सकता है। 10 साल का छोटा बेटा स्कूल जाता है, उसका भाई विक्रम परिवार का इकलौता कमाने वाला था।
रेवाड़ी में ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत:रात को गेहूं निकलवाने खेत में जा रहा था, ड्राइवर फरार
