फरीदाबाद में 6 बेटियों के पिता को सिलेंडर नहीं मिला:सीएम सैनी से लगाई मदद की गुहार, बोला-परिवार के सामने भोजन संकट

Spread the love

सिलेंडर के लिए सीएम से गुहार लगाते हुए फरीदाबाद के मुजेसर क्षेत्र के आजाद नगर की झुग्गियों में रहने वाले एक परिवार ने अपनी समस्या सार्वजनिक की है। परिवार के मुखिया ओम कुमार ने रसोई गैस सिलेंडर न मिलने की परेशानी को लेकर हरियाणा के सीएम से मदद की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर मैसेज लिखकर अपनी स्थिति बताई और कहा कि उनके घर में कई दिनों से गैस खत्म हो चुकी है। जिससे परिवार के सामने भोजन बनाने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। ओम कुमार ने बताया कि उनके घर में पिछले 5 दिनों से गैस सिलेंडर समाप्त हो चुका है और वह किसी तरह परिवार का गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने 24 मार्च को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए बुकिंग करवाई थी। बुकिंग के समय उन्हें 27 मार्च को सिलेंडर मिलने की तारीख दी गई थी। इसी उम्मीद में वह गैस एजेंसी पर यह जानकारी लेने पहुंचे कि उन्हें सिलेंडर कब मिलेगा। लेकिन एजेंसी पर उन्हें बताया गया कि अभी सिलेंडर उपलब्ध नहीं है और उन्हें 10 अप्रैल 2026 को आकर सिलेंडर लेना होगा। 4 दिनों से जैसे तैसे कर रहे गुजारा ओम कुमार का कहना है कि उनके पास 2 गैस सिलेंडर हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह हर महीने केवल एक ही सिलेंडर भरवा पाते हैं। दूसरा सिलेंडर अक्सर खाली ही पड़ा रहता है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी और 6 बेटियां हैं। पिछले 4 दिनों से वह जैसे-तैसे व्यवस्था करके बच्चों को खिला रहे खाना थे, लेकिन अब गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी है। सोशल मीडिया पर सीएम को भेजी समस्या परेशान होकर ओम कुमार ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को सोशल मीडिया के जरिए अपनी समस्या बताई है। उन्होंने सीएम कार्यालय सीएमओ हरियाणा को भी संदेश भेजकर मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने यह भी लिखा कि 24 मार्च को उन्होंने गैस सिलेंडर के लिए बुकिंग करवाई थी और उन्हें 27 मार्च की तारीख दी गई थी। लेकिन जब वह सिलेंडर लेने पहुंचे तो एजेंसी ने उन्हें 10 अप्रैल की नई तारीख दे दी। उन्होंने सीएम से आग्रह करते हुए लिखा कि उनके परिवार में 6 बेटियां हैं और अगर जल्द सिलेंडर नहीं मिला तो उनके परिवार को भूखे रहने की नौबत आ सकती है।
बोले- बेटियों का चेहरा देखकर उनकी मदद की जाए ओम कुमार ने एक और संदेश में अपनी पत्नी और 6 बेटियों के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि उनकी बेटियों का चेहरा देखकर उनकी मदद की जाए। उन्होंने लिखा कि अगर उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिला तो वह अपने परिवार को खाना कैसे खिलाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि एजेंसी की ओर से उन्हें सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है, इसलिए सरकार से मदद की उम्मीद है।

ओम कुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में ग्राइंडर मशीन चलाने का काम करते हैं और बहुत सीमित आय में अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। वह अपनी पत्नी और 6 बेटियों के साथ मुजेसर गांव के आजाद नगर क्षेत्र की झुग्गियों में रहते हैं। उन्होंने बताया कि जब से घर का गैस सिलेंडर खत्म हुआ है, तब से वह बाहर से भोजन खरीदकर परिवार को खिला रहे हैं। गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग उन्होंने कहा कि बाहर से भोजन खरीदना भी उनके लिए आसान नहीं है, क्योंकि भोजन काफी महंगा मिल रहा है। कुछ दिनों तक उन्होंने किसी तरह खर्च संभाल कर परिवार को भोजन कराया, लेकिन अब स्थिति धीरे-धीरे कठिन होती जा रही है। ओम कुमार का कहना है कि अगर जल्द ही गैस सिलेंडर की व्यवस्था नहीं हुई तो उनके परिवार के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो सकती है।

इस पूरे मामले को लेकर ओम कुमार ने सरकार और संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि उनकी समस्या को गंभीरता से लिया जाए और जल्द से जल्द गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए, ताकि वह अपने परिवार के लिए घर पर ही भोजन बना सकें और अपनी छह बेटियों को समय पर खाना खिला सकें।