पंजाब के 9 जिलों में बाढ़, हरियाणा में हाई-अलर्ट:MP-राजस्थान के 44 जिलों में भारी बारिश; जम्मू-कश्मीर में 15 दिन में 130 मौतें

पंजाब के 9 जिलों में बाढ़, हरियाणा में हाई-अलर्ट:MP-राजस्थान के 44 जिलों में भारी बारिश; जम्मू-कश्मीर में 15 दिन में 130 मौतें

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने चेतावनी दी कि सितंबर में सामान्य (167.9 मिमी) से ज्यादा बारिश होगी। सबसे ज्यादा खतरा उत्तराखंड में हैं, जहां लैंडस्लाइड और बाढ़ आने की संभावना है। वहीं राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश हो सकती है। उधर हरियाणा में बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी ओवरफ्लो चल रही है। अगले 24 घंटे तेज बारिश होगी। वहीं जम्मू-कश्मीर में पिछले 15 दिनों में चार जिलों में बादल फटा। किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में लैंडस्लाइड और बाढ़ के चलते 130 से ज्यादा लोग मारे गए हैं, जबकि 33 का पता नहीं चल पाया है। देशभर में बाढ़-बारिश की तस्वीरें… देशभर के राज्यों में बारिश का डेटा, मैप से समझें… देश के मौसम का हाल जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *