अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन में भारतीय डॉक्टर को सम्मान:वियतनाम में सुबोध कुमार को मिला होमियो लीजेंड अवॉर्ड, गंभीर रोगों के इलाज में एक्सिलेंस के लिए चयन

अंतरराष्ट्रीय होम्योपैथिक सम्मेलन में भारतीय डॉक्टर को सम्मान:वियतनाम में सुबोध कुमार को मिला होमियो लीजेंड अवॉर्ड, गंभीर रोगों के इलाज में एक्सिलेंस के लिए चयन

बिहार के गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के होमियोपैथिक चिकित्सक डॉ. सुबोध कुमार को वियतनाम में होमियो लीजेंड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 22 अगस्त 2025 को वियतनाम इंटरनेशनल होम्योपैथिक समिट में प्रदान किया जाएगा। वेल्सन होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में विभिन्न देशों के प्रतिष्ठित होम्योपैथिक चिकित्सक और शोधकर्ता शामिल होंगे। डॉ. कुमार को यह सम्मान चिकित्सा के प्रति उनकी दीर्घकालिक समर्पण और गंभीर रोगों के प्रभावशाली होम्योपैथिक उपचार में उनकी विशिष्ट उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है। सम्मान को पूरे वजीरगंज का गौरव बताया डॉ. कुमार ग्रामीण क्षेत्र में वर्षों से सुलभ होम्योपैथिक चिकित्सा सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने पथरी, गठिया, सायटिका, त्वचा रोग, किडनी समस्याएं, महिला बांझपन, बवासीर, मूत्र रोग और बच्चों के जटिल रोगों के सफल उपचार में विशेष पहचान बनाई है। इस सम्मान की घोषणा से वजीरगंज प्रखंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पूर्व मुखिया शंभू शरण शर्मा, सेवानिवृत चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार, डॉ. विद्या भूषण, डॉ. एस कुमार, सुरेन्द्र प्रसाद और प्रभाकर कुमार सहित कई प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई दी है। डॉ. कुमार ने इस सम्मान को पूरे वजीरगंज क्षेत्र का गौरव बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *