मथुरा में आवारा कुत्तों ने घर के बाहर खेल रही 7 साल की बच्ची पर अटैक कर दिया। पहले तीन कुत्तों ने दौड़ाकर उसे गिराया। एक ने बाल पकड़कर घसीटा और 2 कुत्ते उसे नोचते रहे। कुत्तों ने पैर-हाथ में बुरी तरह से नोचा है। 16 से ज्यादा चोट के निशान हैं। बच्ची की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग उसे बचाने के लिए दौड़े। एक लड़के ने आवारा कुत्तों को लाठी से पीटकर उन्हें बच्ची से अलग किया। इसके बाद उन्हें खदेड़ा। घटना बुधवार शाम की मथुरा-वृंदावन निगम क्षेत्र के वार्ड 21 के तेहरा गांव की है। वीडियो गुरुवार को सामने आया है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… तेहरा गांव में रहने वाले उमेश चौधरी की 7 साल की बेटी सृष्टि घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान 3 कुत्तों ने उसे दौड़ा लिया। बचने के लिए 50 मीटर ही दौड़ी होगी कि आगे जाकर गिर गई। इसके बाद उसे घेरकर कुत्ते काटने लगे। एक कुत्ता उसका बाल नोंचता रहा, जबकि 2 उसके हाथ-पैर में काटते रहे। सृष्टि चीखने-चिल्लाने लगी। कुत्तों से बचने का प्रयास करने लगी। एक कुत्ता उसे बाल से पकड़कर घसीट रहा था। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर गली के दूसरे छोर पर खड़े दो युवकों ने दौड़कर उसे बचाया। सृष्टि के घायल होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे रैबीज का इंजेक्शन लगाया। सृष्टि के पिता उमेश चौधरी ने बताया कि बच्ची खेलते-खेलते घर से आगे निकल गई थी। वहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। नगर निगम का नहीं है कोई ध्यान
लोगों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने डॉग शेल्टर होम, पशु चिकित्सक, कुत्तों को पकड़ने वाले लोग, विशेष वाहन और पिंजरों की संख्या बताने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही कुत्तों के लिए फीडिंग प्वाइंट बनाने के निर्देश दिए थे। लेकिन मथुरा वृंदावन नगर निगम का शायद इस ओर कोई ध्यान ही नहीं गया। तभी आवारा कुत्तों के झुंड ने सृष्टि पर हमला कर दिया। ——————————— ये खबर भी पढ़ें… ग्रहदोष खत्म करने के लिए भतीजे की बलि दी:प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर ने हाथ-पैर, धड़ काटकर अलग किए, बोला- तांत्रिक ने कहा था प्रयागराज में प्रॉपर्टी डीलर ने तांत्रिक के जाल में फंसकर 17 साल के भतीजे की बलि दे दी। सोमवार को आरोपी ने स्कूल जाते वक्त बच्चे को किडनैप किया। मुंह दबाकर घर में ले गया। वहां तंत्र-मंत्र किया और बच्चे की हत्या कर दी। फिर हाथ-पैर और धड़ काटकर अलग कर दिए।पढ़ें पूरी खबर…
7 साल की बच्ची पर कुत्तों का अटैक, VIDEO:मथुरा में एक ने बाल पकड़कर घसीटा, 2 नोचते रहे; 16 जगह चोट के निशान
