कानपुर में सेक्स रैकेट सरगना रोहित वर्मा से दोस्ती निभाने वाले 2 कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया गया है। दोनों का रोहित के साथ केक काटते और पार्टी करते वीडियो सामने आया तो मंगलवार शाम डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने सस्पेंड कर जांच बैठा दी। सस्पेंड किए गए कॉन्स्टेबल सेन पश्चिम पारा में तैनात दीपक चौधरी और धर्मेंद्र सिंह हैं। वहीं, सरगना का एक और वीडियो वायरल है, जिसमें वह साथी साहिल उर्फ मुसीबत के साथ एक किशोर को डंडों-जूतों से पीट रहा, फिर उसके ऊपर पेशाब कर रहा है। साहिल उर्फ मुसीबत की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगी हुई हैं। पीड़ित किशोर छेदी सिंह का पुरवा का रहने वाला है। 2 तस्वीरें देखिए- डीसीपी बोले- वीडियो पुराना है रोहित वर्मा को पुलिस ने कल्याणपुर से शनिवार को ही पकड़ा था। रोहित यूट्यूबर है, उसके पास से प्रेस कार्ड भी मिला है। वीडियो में रोहित के जन्मदिन की पार्टी चल रही। इसमें कॉन्स्टेबल दीपक और धर्मेंद्र उसके साथ जश्न मनाते, तालियां बजाते दिख रहे हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने डीसीपी साउथ को कॉन्स्टेबल की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया- वायरल वीडियो पुराना है। तब दोनों कॉन्स्टेबल बर्रा थाने में तैनात थे। फिलहाल दोनों को सस्पेंड कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, छेदी सिंह का पुरवा निवासी किशोर को पीटने वाले साहिल की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की युवती को सेक्स रैकेट में धकेला था कल्याणपुर में 3 अप्रैल को सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया था। ये कार्रवाई पश्चिम बंगाल की युवती की शिकायत पर हुई थी। युवती ने 3 अप्रैल को आरोप लगाया था कि ‘कोलकाता के दादा’ नाम से पहचान रखने वाले एक व्यक्ति और कानपुर निवासी रोहित वर्मा ने उसे नौकरी का झांसा दिया। बेहतर भविष्य की उम्मीद में युवती कानपुर पहुंची, लेकिन यहां उसे बंधक बनाकर जबरन गलत धंधे में धकेल दिया गया। उस पर लगातार दबाव बनाया जाता था और बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती थी। धमकी भी दी गई। किसी तरह मौका पाकर 3 अप्रैल की दोपहर युवती आरोपियों के चंगुल से निकल गई और सीधे पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर एडीसीपी क्राइम सुमित सुधाकर रामटेके, एडीसीपी लाइन शिवा सिंह और ट्रेनी आईपीएस सुमेध एम जाधव के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने इंदिरा नगर क्षेत्र से आरोपी रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, ‘कोलकाता के दादा’ की गिरफ्तारी के लिए एक टीम पश्चिम बंगाल रवाना हुई। रोहित वर्मा के मोबाइल से करीब 20 होटलों के नाम मिले। पुलिस ने 3 अप्रैल की शाम की होटलों में दबिश दी और पूछताछ की। बुकिंग रजिस्टर और अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए। हालांकि, दबिश में कोई युवक या युवती नहीं पकड़े गए। एडीसीपी लाइन शिवा सिंह ने बताया- अन्य पीड़िताओं और संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रोहित के जेल जाने के बाद 4 वीडियो सामने आए 1.) एक वीडियो में रोहित और उसका साथी साहिल उर्फ मुसीबत एक किशोर को डंडों से पीटते दिख रहे हैं। मारपीट के 17 सेकेंड के वीडियो में रोहित वर्मा और साहिल एक स्कूल के बाहर गाली–गलौज करते हुए किशोर के हाथ-पैर पर एक-एक कर चार डंडे मारता है, जबकि साहिल हाथ में जूता लेकर खड़ा रहता है। किशोर हाथ जोड़कर रोते हुए अपनी बीमारी का हवाला देता है, तो रोहित और गाली देना शुरू कर देता है। 2.) 19 सेकेंड के दूसरे वीडियो में रोहित किशोर पर पेशाब करते हुए कहता है कि तू गुंडा बन। किशोर सिर पर हाथ रखकर माफी मांगता है। फिर रोहित कहता है कि नहीं तू गुंडा बन। किशोर भागने की कोशिश करता है कि साहिल जूते लेकर उसे दौड़ाता है। किशोर कहता है कि नहीं भैया गलती हो गई। फिर साहिल कहता है- तू बैठ, अब एसपी साउथ को बुला रहा हूं। अब तू जेल जाएगा। 3.) तीसरे वीडियो में रोहित साहिल के साथ एक लग्जरी कार में घूम रहा है। कार में दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा… गाने पर झूम रहा है। कार चालक सड़क पर तेज रफ्तार में भगाते हुए उसे लहराता हुआ दिख रहा है। कार में एक पुलिसकर्मी की कैप भी रखी है। रौब दिखाने के लिए पुलिस की कैप का जूम करके वीडियो बनाया जा रहा है। 4.) चौथे वीडियो में रोहित वर्मा केक काट रहा है। साथ में 10-15 लोग भी हूटिंग कर रहे हैं। इसमें दो कॉन्स्टेबल दीपक चौधरी और धर्मेंद्र सिंह भी जश्न मना रहे हैं। केक कटने पर डांस कर रहे और तालियां बजा रहे हैं। ————————- ये खबर भी पढ़िए- कानपुर में दलाल शिवम बोला- मैंने 50 किडनी ट्रांसप्लांट कराई: हर केस पर 50 हजार मिलते थे; दिल्ली के बड़े हॉस्पिटल का भी नाम आया कानपुर के किडनी कांड में पुलिस ने एजेंट शिवम अग्रवाल उर्फ काड़ा से मंगलवार को पूछताछ की। इस दौरान शिवम ने 50 किडनी ट्रांसप्लांट कराने की बात कबूल की। बताया कि उसे हर ऑपरेशन पर 50 हजार रुपए मिलते थे। करीब 2 घंटे चली पूछताछ में उससे 15 सवाल पूछे गए। ज्यादातर सवालों का उसने गोलमोल जवाब दिया। DCP वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया, शिवम पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। जल्द ही उसे पुलिस कस्टडी में लेगी, तब विस्तार से पूछताछ की जाएगी। पुलिस को शिवम के मोबाइल से एक कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें शिवम, दिल्ली NCR के एजेंट नवीन पांडेय से बातचीत करता सुनाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर…
सेक्स रैकेट के आरोपी संग सिपाहियों की पार्टी, अब सस्पेंड:कानपुर में केक काटकर डांस किया, आरोपियों ने किशोर डंडों-जूतों से पीटा फिर पेशाब की थी
