सिरसा में पिता मर्डर मामले में बेटे का खुलासा:हाथ पर डंडा मारने से भड़का, डर के कारण जीप से कुचला

Spread the love

सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में जमीन को लेकर हुए मर्डर मामले में आरोपी गिरफ्तार बेटे ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना वाली रात को आरोपी राम सिंह (35) अपनी जीप से घर रहा था और सामने से उसका पिता जसवंत सिंह (65) भी आते दिखा। गली के मोड़ पर दोनों की मुलाकात हुई और पहले आपस में बहस हुई। फिर जसवंत सिंह के हाथों में डंडा था और उसने बेटे राम सिंह के हाथ पर मारा और जीप की हेडलाइट भी तोड़ दी। पुलिस के अनुसार, राम सिंह भी डर गया और उसे खुद की जान को खतरा दिखा। राम सिंह ने जीप का टायर अपने पिता जसवंत सिंह पर चढ़ा दिया और दो से तीन बार जीप से कुचल दिया। जसवंत के नीचे गिरने व दीवार के साथ लगने से सिर में चोट जा लगी और सिर भी फूट गया। जब पिता को मरा देख वह पुलिस के डर से बाहर भाग गया। इसके कुछ देर बाद वह जीप लेकर घर लौटा और जीप छोड़कर दोबारा किसी को बिना बताए घर से भाग गया। घटना के बाद एक नहीं तीन परिवार उजड़ गए। एक राम सिंह के बच्चे व उसकी पत्नी, दूसरा छोटा भाई निशक्त एवं तीसरी बहन भी अपने बच्चे के साथ यहीं मायके में रहती है। इन तीनों परिवार को पिता-पुत्र ही चलाते थे। अब एक की मौत हो गई और दूसरा जेल चला जाएगा। पीछे से परिवार की चिंता बढ़ गई है। जानें परिवार में कौन-कौन यह घटना डबवाली क्षेत्र के अहमदपुर दारेवाला गांव में रविवार रात करीब 10.30 बजे की है। दोनों पिता-पुत्र एक ही घर में रहते थे। जसवंत सिंह के तीन बेटे व दो बेटियां है। उनके एक बेटे की करीब 5 साल पहले मौत हो गई थी, जो निशक्त था। दूसरा छोटा बेटा भी निशक्त है। राम सिंह भी इकलौता बेटा ही ऐसा है, जो खेती-बाड़ी संभाल रहा है। राम सिंह के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा व एक बेटी शामिल है। बहन बयंत कौर भी पति की मौत के बाद मायके में रहती है और उसका बेटा है। राम सिंह का व्यवहार था ठीक पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार, राम सिंह का व्यवहार ठीक-ठाक था और शराब भी नहीं पीता था। वहीं खेती-बाड़ी संभालता था और परिवार घर खर्च चलाता था। बहन को भी खुद ने ही घर में रख हुआ था। राम सिंह के पास तीन कंबाइन मशीनें थी, जो फसली सीजन में काफी काम चलता था। झगड़े की असली वजह पुलिस के अनुसार, जसवंत सिंह के पास करीब 8 एकड़ जमीन पुस्तैनी है, जिसमें जसवंत ने खुद व बेटा-बेटी के नाम पर दो हिस्से खुद रखे हुए थे और एक हिस्सा दूसरे बेटे राम सिंह को दिया हुआ था, वो बिरानी जमीन है। सालभर पहले राम सिंह की बहन बयंत कौर के पति की पंजाब के गिदड़बां स्थित ससुराल में भतीजे ने ही जमीन के विवाद में हत्या कर शव राजकनाल में फेंक दिया था। इसके बाद वह अपनी बहन के हिस्से की जमीन ससुराल से बेचकर अहमदपुर दारेवाला गांव में खरीद ली। यहीं पर रहने लगी। तब से दोनों पिता-पुत्र के बीच झगड़ा रहता था और राम सिंह अपने हिस्से की पूरी जमीन मांग रहा था।