रेवाड़ी में एक कबाड़ी का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने ओर 37 हजार रुपए छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि खुद को बदमाश बताने वाले एक युवक ने फोन कर उससे एक किलो मीट मंगवाया। जब उसने कार में मीट पकड़ाया तो उसे खींचकर कार में बंधक बना लिया और बीएमजी सोसायटी में ले गए। वहां, उसकी पिटाई की और 37 हजार रुपए छीन लिए। आरोपी अब भी उसे धमकी दे रहे हैं। कबाड़ी ने एसपी को शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने डीएसपी को मामले की जांच सौंप दी है। 8 अप्रैल को हुई वारदात मूलरूप से दाउदपुर पुर्वानदनीपुर वेस्ट बंगाल निवासी शेख जाहांगीर ने बताया कि वह भाड़ावास आरओबी के नीचे सोनू की मीट की रेहड़ी पर काम करता है। 8 अप्रैल को धीरेन ने फोन कर उसे फाटक पार एक किलो मीट लेकर बुलाया। जब उसने गाड़ी में धीरेन को मीट दिया तो उसे गाड़ी में खींच लिया। गाड़ी में उसके दो साथी पहले से सवार थे। उसके चिल्लाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जेब से 17 हजार निकाल लिए उसके बाद उसे गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीमएजी सोसायटी में ले गए। वहां उसे एक झोपड़ी में बंद कर दिया। जहां उसके तीन साथी पहले से मौजूद थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर उसकी जेब से सेल के 17 हजार रुपए निकाल लिए। आरोपियों ने फिर और पैसे मांगें। जब उसने मना किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद कबाड़ी के काम में उसका पार्टनर जयदेव आटों से 20 हजार रुपए लेकर आया। पैसे लेने के बाद उसे भी झोपड़ी में बंधक बनाकर मारपीट की। समझौते के बाद धमकी देने का आरोप शिकायत में आरोप लगाया कि 11 अप्रैल को पुलिस ने उसे चौकी में बुलाया। आरोपियों ने पुलिस की मौजदूगी में उस पर समझौता करने का दबाव बनाया। आरोपी अब भी उसे धमकी दे रहे हैं। जिसके डर से जयदेव काम छोड़कर जा चुका है। उसका दुकान मालिक सोनू भी अब डरा हुआ है। उचित कार्रवाई होगी सेक्टर-3 चौकी प्रभारी राकेश ने कहा कि आरोपी दो बार चौकी में बुलाए गए थे। पीड़ित बुलाने के बाद अभी तक नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मारपीट हुई है, परंतु अपहरण व पैसे छीनने की बात की जांच की जा रही है। जिसके बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
रेवाड़ी में युवक को किडनैप कर पीटा, 37 हजार छीने:बोला- चौकी में समझौता होने के बाद भी धमकी दे रहे; SP को दी शिकायत
