हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज (बुधवार) अचानक दिल्ली रवाना हुए। CM सुक्खू विधानसभा के मानसून सत्र के बीच दिल्ली गए हैं और वह रविवार तक ही वापस शिमला लौटेंगे। सीएम सुक्खू दिल्ली से कल बिहार जाएंगे और राहुल गांधी के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान में शामिल होंगे। कांग्रेस पार्टी ने पूरे देश में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान चला रखा है। राहुल गांधी इन दिनों बिहार में इस अभियान को गति दे रहे हैं। ऐसे में हिमाचल सीएम भी बिहार जाकर इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। प्रदेश में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। लिहाजा अगले दो तीन दिन तक सीएम के इसमें शामिल होने की संभावना नहीं है। इसी तरह प्रदेश की जनता के लिए भी सीएम सुक्खू अगले कुछ दिन उपलब्ध नहीं रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष-संगठन को लेकर भी चर्चा संभावित बिहार दौरे के दौरान सीएम सुक्खू संगठन और कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर भी राहुल गांधी से बात कर सकते हैं। प्रदेश में लंबे समय से कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की चर्चाएं है। मगर गुटबाजी की वजह से यह प्रयास सिरे नहीं चढ़ पा रहा और न ही कांग्रेस हाईकमान नया संगठन खड़ा कर पा रहा है। बीते दिनों संगठनों को लेकर सीएम सुक्खू, सीनियर कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की राहुल गांधी से इस बारे में दिल्ली में मुलाकात हुई है। ऐसे में राहुल से चर्चा करके संगठन और अध्यक्ष को लेकर जल्द अंतिम फैसला भी संभावित है।
CM सुक्खू मानसून सत्र छोड़ दिल्ली रवाना:कल बिहार जाएंगे, राहुल गांधी के ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान में शामिल होंगे
