जहानाबाद में होमगार्ड के जवानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। होमगार्ड कार्यालय से शुरू हुआ यह प्रदर्शन अरवल मोड होते हुए DM ऑफिस तक पहुंचा। गृह रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग समान काम के लिए समान वेतन की है। उन्होंने बताया कि बिहार पुलिस के साथ समान काम करने के बावजूद उन्हें कम वेतन मिलता है। महंगाई भत्ते को लेकर भी जवानों में आक्रोश महंगाई भत्ते को लेकर भी जवानों में आक्रोश है। 2018 के बाद से उन्हें कोई महंगाई भत्ता नहीं दिया गया है। वर्तमान में सरकारी कर्मियों को 55% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि होमगार्ड जवानों को 2018 के स्तर का ही भत्ता मिल रहा है। यह प्रदर्शन बिहार राज्य कमेटी के निर्देश पर पूरे राज्य में आयोजित किया गया है। जवानों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। कई कर्मचारी संगठन आंदोलनरत वर्तमान में बिहार में कई कर्मचारी संगठन आंदोलनरत हैं। 9 अगस्त से अनुसूचिवीय कर्मी 10 सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। सरकार ने कुछ कर्मियों के वेतन में वृद्धि की है, जिसके बाद अन्य संगठन भी अपनी मांगों को लेकर सक्रिय हो गए हैं।
जहानाबाद में होमगार्ड जवानों का विरोध:समान काम-समान वेतन और महंगाई भत्ते की मांग, DM ऑफिस तक निकाला मार्च
