खगड़िया में यातायात थाना के थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के थाने में जमा दो शस्त्रों को मुक्त कर दिया था। मामला नगर थाना खगड़िया का है। संजीव तुलस्यान की शस्त्र अनुज्ञप्ति संख्या 19/1990 और 02/2006 को निलंबित कर दिया गया था। आदेश के अनुसार उन्हें अपने दोनों शस्त्र निकटतम थाने में जमा करने थे। तुलस्यान ने नगर थाना खगड़िया के मालखाना में शस्त्र जमा कर दिए थे। तत्कालीन नगर थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बिना किसी उचित आदेश के इन शस्त्रों को मुक्त कर दिया। जिला शस्त्र दंडाधिकारी ने इस कार्रवाई को लापरवाही और संदिग्ध आचरण मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में नीरज कुमार सिंह को सामान्य जीवन यापन भत्ता मिलेगा। उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र खगड़िया निर्धारित किया गया है।
खगड़िया यातायात थाना प्रभारी निलंबित:बिना आदेश शस्त्र मुक्त करने पर कार्रवाई, पुलिस लाइन हाजिर
