रांची में बढ़ रहा गार्डनिंग का ट्रेंड…:मौसमी फूल, कलमी फल और ऑक्सीजन बढ़ाने वाले पौधों से लोग सजा रहे बगीचे और बालकनी

रांची में बढ़ रहा गार्डनिंग का ट्रेंड…:मौसमी फूल, कलमी फल और ऑक्सीजन बढ़ाने वाले पौधों से लोग सजा रहे बगीचे और बालकनी

रांची में गार्डनिंग का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है। पौधों के शौकीन अपने आसपास की जगह को हराभरा रखने के लिए अपने आंगन को मौसमी फूल, कलमी फल और ऑक्सीजन बढ़ाने वाले पौधे लगा रहे हैं। अपार्टमेंट में रहनेवाले लोग बालकनी में कुछ गमले लगाकर इसका शौक पूरा कर रहे हैं। कंटेनर, वर्टिकल और बालकनी गार्डनिंग से घर का कोना हरियाली से भर दे रहे हैं। यही कारण है कि राजधानी में मौसमी फूलों, शो प्लांट और ऑक्सीजन बढ़ाने वाले पौधों की मांग बढ़ती जा रही है। जिन्हें कलम द्वारा उगाए गए पौधों में दिलचस्पी है, वे कलमी फल के पौधे लगा रहे हैं। पौधोंे के ऐसे ही एक शौकीन हैं, सुदीप पाल। सुदीप पिछले 30 वर्षों से राजधानी में पौधों की देखभाल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी नर्सरी में मौसमी फूलों के नन्हे पौधे तैयार हैं। सितंबर में इन पौधों में फूल भर जाएंगे, तो इसकी सुंदरता देखते ही बनेगी। इनका कहना है कि हरियाली से भरा घर का एक कोना भी आपको तनावमुक्त कर सकता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। सुदीप ने बताया कि बड़े पौधों की जगह लोग आजकल छोटे पौधे लगाना पसंद कर रहे हैं। सिमटती जगह में गार्डनिंग का शौक रखनेवाले लोग कलमी पौधे अधिक पसंद कर रहे हैं। 150-200 रुपए में कलमी फलदार पौधे आम, कटहल, लीची, पपीता, चीकू, संतरा, अनार, अमरूद, शरीफा, नासपाती और बैर के कलमी फलदार पौधे 150 से 250 रुपये में बिक रहे हैं। आम और पपीते के पौधे की मांग सबसे अधिक है। यहां मिलेंगे आपके मनपसंद पौधे कचहरी, हरमू, बरियातू, बूटी मोड़, डोरंडा, पुंदाग स्थित नर्सरी में गुलाब, गेंदा, सूरजमुखी, चमेली, चांदनी, बेला, डहेलिया, पिटुनिया और बालसम उपलब्ध हैं। इनके अलावा, लिली, गुलदाउदी, और वर्बेना जैसे पौधे भी मिल रहे हैं। 20-25 रुपए के हिसाब से ये पौधे उपलब्ध हैं। ऑक्सीजन प्लांट लोेगों की पसंद ऑक्सीजन प्लांट भी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है। इस तरह के पौधे घर में लगाने से वातावरण अच्छा रहता है। ​बैंबू प्लांट, एलोवेरा, ​पोथोस प्लांट, ​स्पाइडर प्लांट, एरिका पाम और ​स्नेक प्लांट ऑक्सीजन के बेहतर प्राकृतिक विकल्प हैं। पहले एक कहावत मशहूर थी कि तुलसी व नीम, दूर रखें हकीम। लोग अपने घरों में नीम का पेड़ जरूर लगाते थे। अब लोग घरों में इसके लिए बोनसाई का इस्तेमाल कर रहे हैं। कोलकाता, बेंगलूरु, मुंबई, दिल्ली से ये पौधे रांची पहंुच रहे हैं। आम के कलमी पौधे की मांग बड़े-बड़े फलदार पौधों को लगाने की जगह लोग आजकल कलमी फलदार पौधे अधिक पसंद कर रहे हैं। कलम किए गए पौधों में मूल पौधे की तुलना में जल्दी फल लगते हैं क्योंकि उनकी जड़ें और शाखाएं परिपक्व होती हैं। इन्हें कम जगह में या गमले में भी लगाया जा सकता है। ऐसे पौधे सालभर में तैयार हो कर फल देने लगते हैं। गिफ्ट के रूप में पौधे भेंट करने का बढ़ा चलन : शहरों में लोग आजकल किसी एनिवर्सरी या समारोह में गिफ्ट के रूप में नीम, तुलसी या ऑक्सीजन प्लांट गिफ्ट कर रहे हैं। घर की सकारात्मकता बढ़ाकर हर कोना खूबसूरत बनाने वाले लकी प्लांट भी डिमांड में हैं। लोगा इन्हें अपने घर के आंगन से लेकर छत, बालकनी या फिर खुले हॉल में शौक से लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *