बांका में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने 3 प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (BEO) को उनके पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई समीक्षा बैठक में इन अधिकारियों के खराब प्रदर्शन के बाद की गई। बांका प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी अखिलेश कुमार को हटाकर कल्याण पदाधिकारी अंकित आनंद को नया BEO नियुक्त किया गया है। अखिलेश कुमार पर पहले से प्रशासन नाराज था। वे सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान बिना सूचना के गैरमौजूद रहे थे। इस पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया था। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने भी उनके खिलाफ शिकायत की थी। संबंध में आधिकारिक पत्र जारी बौंसी के BEO शैलेंद्र कुमार विश्वास की जगह BPRO श्याम सुंदर कुमार को नियुक्त किया गया है। बाराहाट के BEO सुभाष कुमार की जगह धोरैया के BEO अमोद कुमार को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अमोद कुमार अब दोनों प्रखंडों की जिम्मेदारी संभालेंगे। जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। समीक्षा बैठक में अन्य प्रभारी BEO को भी अपनी कार्यकुशलता में सुधार लाने की हिदायत दी गई है।
बांका में 3 प्रखंडों के शिक्षा पदाधिकारी हटाए गए:खराब प्रदर्शन के चलते शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, नए अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
