बैठक में मुख्य रूप से पार्टी द्वारा आयोजित शहीद जगदेव प्रसाद के शहादत दिवस पर 5 सितंबर को मिलर हाई स्कूल, पटना में होने वाले परिसीमन सुधार, संवैधानिक अधिकार कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया।
राष्ट्रीय महासचिव राजीव कुमार जायसवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और पूरे बिहार से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंचेंगे।
जिला अध्यक्ष उमाकांत आनंद ने कहा कि कटिहार जिला से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उक्त कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए तैयारी समिति का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि बस और रेलगाड़ी से कार्यकर्ता कटिहार से पटना 4 सितंबर को रवाना होंगे।
