यूपी में मानसून जमकर बरस रहा है। आज प्रदेश के 55 जिलों में बारिश का अनुमान है। यहां 20-30 प्रति किमी की रफ्तार से हवा भी चलेंगी। गोरखपुर, बस्ती में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। लखनऊ में बादल छाए हैं। लगातार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। मुरादाबाद में बाढ़ग्रस्त एरिया में गश्त पर निकला सिपाही रामगंगा की बाढ़ में बह गया। तेज बहाव होने की वजह से सिपाही का अभी तक कुछ पता नहीं चला है। सिपाही को रेस्क्यू करने के लिए SDRF की कई टीमों को लगाया गया है। वहीं, कानपुर में यमुना नदी में नहाने गए भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। बेटे-बेटी का शव देखकर मां बेहोश हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संभल में गंगा का जलस्तर बढ़ने से चिरवारी गांव के पास गंगा बांध कट गया है। इससे 20 गांव पानी में घिर गए हैं। सैकड़ों बीघे फसलें जलमग्न हो गई हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर बांध का मुहाना और बढ़ा तो करीब 100 से अधिक गांव प्रभावित हो सकते हैं। 39 जिलों में 4.2 मिमी बारिश हुई सोमवार को 39 जिलों में 4.2 मिमी बारिश हुई। ये मौसम विभाग के औसत अनुमान 8.2 मिमी से 49% कम है। वहीं, 1 जून से 11 अगस्त तक यूपी में 483.3 मिमी बारिश हुई, जो अनुमान 439.1 मिमी से 10% अधिक है। बंगाल की खाड़ी में एक नया वेदर सिस्टम बन रहा है। 13 से 15 अगस्त के बीच प्रदेश के पूर्वी-पश्चिमी दोनों हिस्सों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। – अतुल कुमार सिंह, वरिष्ठ मौसम विज्ञानी UP में बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….
गोरखपुर-बस्ती में सुबह से बारिश, 55 जिलों में अलर्ट:कानपुर के 6 गांवों में घुसा पानी, बुलंदशहर में बंदर को निगल गया अजगर
