यूपी के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:कल से 3 दिन और बिगड़ेगा मौसम, पूरे प्रदेश में बारिश-ओले गिरेंगे

Spread the love

यूपी में बेमौसम बारिश से मौसम बदल गया है। सोमवार सुबह लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में सर्द हवाओं से ठंड का एहसास हुआ। धूप बेबसर रही। आज 18 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। इस दौरान आंधी चलने और ओले गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पिछले 48 घंटे में हुई बारिश से पारा प्रदेश का पारा 4°C तक लुढ़क गया है। अधिकतम तापमान 42°C से गिरकर 38°C तक आ गया है। आज पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती है। कल से 9 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश होगी। ओले गिरेंगे। रविवार की बात करें तो काशी-कानपुर समेत 10 जिलों में बारिश हुई। मथुरा-संभल समेत 5 जिलों में ओले गिरे। जालौन में 24 घंटे में दो बार ओले गिरे। सड़क और खेतों में बर्फ की चादर बिछ गई। इससे गेहूं और सरसों की फसल को नुकसान हुआ। इटावा में सबसे ज्यादा 30 मिमी बारिश हुई। बहराइच सबसे गर्म रहा। यहां 38.2°C रिकॉर्ड दर्ज किया गया। वहीं, पिछले 4 दिन में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई। कानपुर में 4, सीतापुर में 3, वाराणसी, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में 2-2 लोगों की जान गई।्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पूरे प्रदेश में आंधी-तूफाल के साथ झमाझम बारिश होगी। ओले भी गिर सकते हैं। हवा की रफ्तार 60 किमी. तक पहुंचेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी। 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा।
मौसम की तस्वीरें देखिए- योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर अलर्ट पर रहें सीएम योगी ने कहा है कि बारिश से किसानों को जो नुकसान हो रहा है, उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा- सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। सुनिश्चित करें कि आपदा का असर किसानों पर कम से कम पड़े। अगर कहीं जान-माल या पशुओं का नुकसान हुआ है, या कोई घायल हुआ है, तो 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाया जाए।