कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:महिला की नाक काटी, अन्नू अवस्थी ने इंद्र देवता से कहा- गुड़िया को माफ करो

Spread the love

नमस्कार, कानपुर में कल (रविवार) की बड़ी खबरें… चर्चित किडनी कांड के मास्टरमाइंड शिवम अग्रवाल के मोबाइल से पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। इसमें उसने प्रयागराज के दलाल का जिक्र किया। रावतपुर में गाली-गलौज का विरोध करने पर आपस में जमकर लाठी डंडे चले। पापा के लिए रोटी बनाने की बात कहकर युवती ने कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया। महराजपुर में मामूली विवाद में पड़ोसियों ने धारदार हथियार से महिला की नाक काट ली। बारिश और ओले गिरने के बाद गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। जबकि सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए दो दरोगाओं ने कुल्हाड़ी उठा ली और डेढ़ घंटे में जाम खुलवाया। पोल गिरने की वजह से 20 से अधिक इलाकों में बिजली कटी रही। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब पढ़िए सिलसिलेवार खबरें… 1. कानपुर किडनी कांड का मास्टरमाइंड बोला- करोड़ों फेंक देते हैं:एजेंट से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली; कन्नौज का डॉक्टर पकड़ाया कानपुर के चर्चित किडनी कांड के मास्टरमाइंड शिवम अग्रवाल के मोबाइल से पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग मिली है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी के मुताबिक, यह रिकॉर्डिंग उसने गिरोह में शामिल प्रयागराज के रहने वाले नवीन पांडेय को भेजी थी। ऑडियो में नवीन, शिवम से प्रयागराज के ही दलाल साहिल का जिक्र कर रहा है। वह कहता है कि साहिल ने तुम्हारा नाम लेकर 22 लाख रुपए ले लिए हैं। इस पर शिवम कहता है- उसे नहीं पता कि शिवम और डॉ. रोहित क्या चीज हैं, हम लोग करोड़ों रुपए ऐसे ही फेंक देते हैं। पढ़िए पूरी खबर 2. बारिश और ओले से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल तबाह:किसान बोले- कर्ज लेकर बेटी की शादी की थी, अब कैसे चुकाएंगे कानपुर के घाटमपुर में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। जिससे यहां पर गेहूं की पकी खड़ी फसल को काफी नुकसान हुआ है। रविवार सुबह किसान खेतों में पहुंचे तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। यहां खेतों में गेहूं की फसल झुकी हुई पड़ी थी, जिससे गेहूं की बाली खराब होने की आशंका है। किसान धीरेन्द्र कुमार ने बताया- अपनी बिटिया की शादी कर्ज लेकर की थी, गेहूं की फसल से कर्ज चुकाना था, लेकिन फसल बर्बाद होने से कैसे कर्ज चुकाएगा यह डर सता कर रहा है। पढ़िए पूरी खबर 3. कानपुर में आंधी-बारिश से बिजली पर आफत:100 से ज्यादा पेड़ और पोल गिरे, हाईटेंशन तार टूटे; सप्लाई बंद कानपुर में शनिवार शाम 5 बजे आई तेज आंधी और भारी बारिश ने शहर की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। शहर के 80 फीसदी बिजली सप्लाई में बंद करनी पड़ी, तो कई जगह बड़े फाल्ट हो गए। खराब मौसम के चलते 100 से अधिक पेड़ बिजली लाइनों पर गिर गए। केस्को ने बारिश रूकने के बाद करीब 700 कर्मचारियों को बिजली के फाल्ट को सही करने के काम में लगा दिया। कई इलाकों में तो बिजली सही हो गई लेकिन कुछ जगह बड़े फाल्ट होने से रविवार सुबह तक बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो सकी थी। पढ़िए पूरी खबर 4. कानपुर में युवती ने सुसाइड किया:पापा से बोली- मैं आपके लिए आज रोटी बनाऊंगी, ऊपर किचेन में गई और फांसी लगा लिया कानपुर के गोविन्द नगर में युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ज़ब काफी देर तक बेटी नीचे नहीं आई तो पिता किचन में देखने गए। उसके बाद कमरे में जाकर देखा तो कमरे में दुप्पटे के सहारे पखे से लटक रही थी। इसके बाद उन्होंने 112 नंबर डायल कर घटना कि सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गोविन्द नगर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और घटना कि जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरी खबर 5. कानपुर में CDO का एक्शन; स्कूल में सरकारी ड्यूटी का बहाना बनाकर टीचर एक महीने से गायब, सैलरी पर लगाई रोक कानपुर प्रशासन ने सरकारी ड्यूटी के नाम पर शिक्षण कार्य से पल्ला झाड़ने वाले शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन के औचक निरीक्षण में रामकृष्ण नगर स्थित कंपोजिट विद्यालय की एक सहायक अध्यापिका की बड़ी लापरवाही सामने आई। मार्च के पूरे महीने बीएलओ (BLO) ड्यूटी का बहाना बनाकर सहायक अध्यापिका प्रभा सिंह स्कूल से नदारद रहीं। सीडीओ दीक्षा जैन जब स्कूल पहुँचीं, तो उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। रजिस्टर में प्रभा सिंह के नाम के आगे ‘बीएलओ ड्यूटी’ अंकित था। लेकिन पिछले रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि मार्च के पूरे महीने उन्होंने स्कूल में कदम नहीं रखा और बच्चों को पढ़ाई भी नहीं करवाई। पढ़िए पूरी खबर 6. अन्नू अवस्थी की इंद्र देवता से बातचीत; कानपुर में बारिश और ओले गिरे तो बोले-‘अरे बाबा, मोबाइल भीगा जा रहा’; गुड़िया को माफ करो कानपुर में बारिश और ओले गिरने पर हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी ने इंद्र देवता से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा, “आज इंद्र देवता बहुत जोर ‘खौरिया’ गए हैं, ये देखो ओले गिर रहे हैं।” लगता है गुड़िया ने ही कुछ ऐसा कहा है, जिसकी वजह से बाबा (इंद्र देव) इतने नाराज हैं। गुड़िया तो बोलती ही रहती है। इतना क्रोध ठीक नहीं बाबा, अब गुड़िया को माफ कर दो। उन्होंने कहा- अरे बाबा, मेरा मोबाइल भींगा जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर 7. कानपुर में पड़ोसी ने महिला की नाक काटी:मामूली विवाद में लाठी-डंडों से हमला, FIR कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुफुवार सुई थोक गांव में एक महिला पर पड़ोसियों ने हमला कर उसकी नाक काट दी। यह घटना 29 मार्च की रात मामूली विवाद के बाद हुई। पीड़ित महिला ने महाराजपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में फुफुवार सुई थोक निवासी माया देवी ने बताया कि 29 मार्च की रात करीब 9 बजे उनके पड़ोसी भिखारीलाल, रवि और अरुणा देवी ने अकारण गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर सभी ने लाठी-डंडों से मारपीट की और धारदार हथियार से उनकी नाक काट दी। इस हमले में माया देवी को गंभीर चोटें आई हैं। पढ़िए पूरी खबर 8. रावतपुर में गाली-गलौज के विरोध में मारपीट, VIDEO; दोनों पक्षों में चले लाठी-डंडे, पुलिस थाने ले गई कानपुर, रावतपुर में गाली गलौज का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दंबगो ने लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसमे बुजुर्ग का सिर फट गया। पीड़ित ने 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही रावतपुर थाने का फ़ोर्स मौके पर पहुंचा और दोनों पक्षों को थाने ले आया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पढ़िए पूरी खबर 9. सड़क से पेड़ हटाने के लिए दरोगाओं ने चलाई कुल्हाड़ी,VIDEO; 1.5 घंटे में खुला जाम, कानपुर में आंधी-बारिश से गाड़ियां फंसी थी कानपुर में शनिवार को तेज आंधी और बारिश के बाद कई जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे शहर के कई रास्तों पर जाम लग गया। बड़े पेड़ के गिरने से सिविल लाइंस स्थित केस्को एमडी के बंगले वाली रोड पर लंबा जाम लग गया। पूरा पेड़ सड़क पर पड़ा था, तभी पुलिस के दो दरोगा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कुल्हाड़ी से पेड़ काटकर हटाना शुरू किया, जिसके बाद धीरे-धीरे वाहन सामान्य रूप से निकलने लगे। पढ़िए पूरी खबर 10. CSJMU कैंपस में शुरू होगी क्रिकेट एकेडमी; 2000 रुपए होगी फीस, अनुभवी खिलाड़ी के साथ MoU होगा; पीपीपी मोड पर चलेगा छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही बड़ी पहल होने जा रही है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अगले दो महीनों के भीतर कैंपस में क्रिकेट एकेडमी शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। खास बात यह है कि इस एकेडमी में केवल विश्वविद्यालय के छात्र ही नहीं, बल्कि बाहरी खिलाड़ी भी प्रशिक्षण ले सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर