गुमला जिले के भरनो में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। पुराना अस्पताल के पीछे रहने वाले बिमल बड़ा के मिट्टी के घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में पलंग पर सो रही उनकी पत्नी अश्रिता बड़ा की मौत हो गई। उनकी बेटी बबली बड़ा घायल हो गई है। घटना सुबह करीब 5 बजे की है। बिमल बड़ा मॉर्निंग वॉक पर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो देखा कि उनकी पत्नी और बेटी मिट्टी में दबे पड़े हैं। उन्होंने तुरंत मिट्टी हटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अश्रिता बड़ा की मौत हो चुकी थी। 10 हजार रुपए दाह संस्कार के लिए दिए गए घटना की सूचना मिलते ही कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। इनमें उत्तरी भरनो की मुखिया मंजू देवी, दुम्बो मुखिया जयराम उरांव, मारासिली पंचायत के मुखिया सुकेश उरांव और अंचल के कर्मचारी बलराम भगत शामिल थे। मृतक के पति को तत्काल 10 हजार रुपए दाह संस्कार के लिए दिए गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया गया है। घायल बबली बड़ा का इलाज जारी है। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही, पूर्व मुखिया मुकेश उरांव, पूर्व उपप्रमुख एतवा उरांव, भरनो थाना के एएसआई अमोद सिंह, रामजी बैठा सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
भरनो में मिट्टी की दीवार गिरने से महिला की मौत:पति मॉर्निंग वॉक पर था, लौटा तो पत्नी और बेटी मिट्टी में दबे मिले; बेटी घायल
