कटिहार के हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत में गुरुवार को जनसूराज पार्टी की बिहार बदलाव यात्रा के तहत एक जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में जनसूराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी और JDU की 70 महिला कार्यकर्ताओं ने जनसूराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें से 12 महिलाओं को संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ‘चाहते हैं व्यवस्था परिवर्तन करना’ सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि बिहार बदलाव यात्रा के माध्यम से पार्टी प्रदेश के हर कोने में जाकर जनता से संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ सत्ता में आना नहीं है। वे व्यवस्था परिवर्तन करना चाहते हैं। शिक्षा की बदहाली, बेरोजगारी और पलायन बड़ी समस्याएं भारती ने बिहार में शिक्षा की बदहाली, बेरोजगारी और पलायन को राज्य की सबसे बड़ी समस्याएं बताया। भाजपा छोड़कर जनसूराज में शामिल हुई नीलम कुमारी ने कहा कि वह भाजपा में जिला मंत्री के पद पर थीं। लेकिन पार्टी में उन्हें सम्मान नहीं मिला। भाजपा और जदयू से जुड़ी 70 महिलाएं इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया। अब वे जनसूराज की विचारधारा से जुड़ गई हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ भाजपा और जदयू से जुड़ी 70 महिलाएं भी पार्टी में शामिल हुई हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसूराज के जिला अध्यक्ष मंसूर आलम ने की। संचालन पार्टी के कोर कमिटी सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने किया। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस आयोजन को जनसूराज पार्टी द्वारा कटिहार में अपने आधार विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कटिहार में BJP-JDU की 70 महिलाएं जनसूराज में शामिल:प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, 12 महिलाओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां
