हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के मामले में भोजपुरी एक्टर-सिंगर पवन सिंह को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा महिला आयोग ने इस पूरे केस से पवन सिंह का नाम हटा दिया है। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा- पवन सिंह ने माफी मांग ली थी, जिसके बाद केस से उनका नाम हटा दिया गया। मीडिया से बातचीत करते हुए अंजलि ने कहा… मैंने पवन सिंह के खिलाफ शिकायत नहीं दी थी। गंदी वीडियो बनाने वाले 2-3 लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई थी। दरअसल, अंजलि ने आयोग को ई-मेल के जरिए पवन सिंह की शिकायत की थी, जिसमें कुछ सबूत भी भेजे गए थे। इसके बाद आज फरीदाबाद में (2 अप्रैल) राज्य महिला आयोग ने मामले में पवन सिंह और अंजलि राघव को अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था। हालांकि पवन सिंह यहां नहीं पहुंचे। अंजलि ने कहा था- लखनऊ में शो के दौरान पवन सिंह ने गलत तरीके से उनकी कमर छुई थी। यह अनुचित व्यवहार था। बाद में बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट और झूठा प्रचार किया गया। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…
भोजपुरी सिंगर पवन सिंह को हरियाणा महिला आयोग से राहत:अंजलि की कमर छूने के केस से नाम हटाया, एक्ट्रेस बोलीं- अब कोई शिकायत नहीं
