कुरुक्षेत्र में करंट लगने से किसान की मौत:खेत में पानी लगाने गया था, कोठे में पड़ा मिला; 2 बेटों का पिता था

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के इस्माइलाबाद में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। किसान अपने खेत में पानी देने के लिए गया था। यहां ट्यूबवेल का स्टार्टर दबाते ही उसे करंट लग गया। ट्यूबवेल के कोठे में बेसुध पड़ा था। परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक किसान की पहचान 43 साल के गुरबाज सिंह निवासी ठसका मीरांजी के रूप में हुई। गुरबाज सिंह खेती करके अपने परिवार का पोषण कर रहे थे। गुरबाज अपनी पीछे पत्नी और 2 जुड़वा बेटे दिलप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह (18) को छोड़ गए। गुरबाज सिंह के नाम सिर्फ 2 एकड़ जमीन है। गेहूं को पानी लगाने गया निशान सिंह निवासी ठसका मीरांजी ने पुलिस को बताया कि उसका भतीजा गुरबाज सिंह खेती-बाड़ी करता था। उसका भतीजा गुरबाज सिंह दोपहर को अपने खेत में ट्यूबवेल से गेहूं की फसल को पानी लगाने गया था। जैसे ही उसने स्टार्टर का बटन दबाया, स्टार्टर में अचानक करंट आ गया। करंट का झटका लगते ही गुरबाज कोठे की दीवार से टकराकर गिर पड़ा। अस्तपाल लेकर गए उसने गुरबाज सिंह को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसलिए वह उसके खेत पहुंच गया, जहां गुरबाज सिंह ट्यूबवेल कोठे में बेहोश पड़ा है। उसने तुरंत गांव की सरपंच मीना कुमारी और बिरेंद्र सिंह को साथ लेकर प्राइवेट गाड़ी से गुरबाज सिंह को सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने किया मृत घोषित यहां डॉक्टरों ने उसके भतीजे गुरबाज सिंह की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। गुरबाज की मौत उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने बयान के आधार पर इत्तफाकिया रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने गुरबाज सिंह के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिवार के हवाले कर दिया।