शादी डॉट कॉम पर हुई पार्टनर संग दोस्ती:10 महीने चली फोन पर बात, दोनों के परिवार को पता था, कुरुक्षेत्र शॉपकीपर की मौत का मामला

Spread the love

कुरुक्षेत्र के मोहन नगर के शॉपकीपर राम अवतार के नए रिश्ते की शुरुआत शादी डॉट कॉम (shadi.com) से हुई थी। लेकिन पत्नी की मौत के बाद अकेलेपन से जूझ रहे 46 साल के राम अवतार की नई जिंदगी 26 दिनों बाद ही खत्म हो गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि राम अवातर और उसकी लिव- इन पार्टनर की प्रोफाइल इस वेबसाइट पर रजिस्टर थी तकरीबन एक साल पहले राम अवतार की पत्नी रेखा की मौत हो गई थी। पत्नी के जाने के बाद से राम अवतार अकेला था। इसलिए उसने कुछ समय बाद शादी करने के लिए अपनी प्रोफाइल shadi.com पर रजिस्टर कर दी। उधर, दिल्ली के नरेला की रहने वाली शालू के पति गुप्ता की करीब डेढ़ साल पहले मौत हुई थी और वो किसी पार्टनर की तलाश में थी। फोन पर करने लगे बातचीत इस वेबसाइड पर दोनों की पहली मुलाकात हुई और दोनों की आपसी बातचीत शुरू हो गई। वेबसाइड से दोनों फोन नंबर आपस में शेयर हो गया और दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। करीब 8-10 महीने दोनों ने डेटिंग की। इसके बारे में राम अवतार ने अपने परिवार और बच्चों को बता दिया था। शालू ने परिवार को बताया था
पुलिस जांच के मुताबिक, शालू ने अपने नए रिश्ते के बारे में अपने परिवार भाई-भाभी को बताया था। तब पिछले महीने 20 अप्रैल को राम अवतार ने शालू को अपने पास रहने के लिए बुला लिया। शालू दिल्ली से अपने दोनों बच्चों के साथ बस से कुरुक्षेत्र पहुंची थी। यहां दोनों अपने-अपने बच्चों के साथ रह रहे थे। बच्चों को साथ लेकर आई शालू शालू के पास पहली शादी से दो बच्चे बेटी रिया (18) और बेटे चिराग (14) हैं। शालू उन दोनों को साथ लेकर राम अवतार के साथ रह रही थी। राम अवतार और शालू को लगा था कि उनका परिवार फिर से पूरा हो गया है, लेकिन राम अवतार की बेटी शुभम के मुताबिक, शालू उसके पिता पर नई चीजें लाने का दबाव बनाने लगी। महंगे सामान की करती थी डिमांड शुभम का आरोप है कि शालू लगातार महंगे सामान की डिमांड करती थी। पिता ने उसके कहने पर नया फ्रिज, अलमारी और बेड खरीदा था। इतना ही नहीं, शालू के बेटे चिराग का कुरुक्षेत्र के अच्छे और बड़े स्कूल में एडमिशन भी करवाया गया। इन 26 दिनों में करीब 5 से 7 लाख रुपए खर्च करवा दिए गए। रात 11 बजे आई चीखने की आवाज शुभम के मुताबिक, शुक्रवार रात वह अपने भाई-बहनों के साथ नीचे कमरे में थी। ऊपर कमरे में पिता राम अवतार, शालू और उसके बच्चे थे। रात करीब 11 बजे अचानक पिता के चीखने की आवाज सुनाई दी। चीख सुनकर ऊपर पहुंची तो शालू ने उसे नीचे भेज दिया। कुछ देर बाद जब वह दोबारा कमरे में गई तो राम अवतार फोल्डिंग पर पड़े थे। मुंह से निकल रहा था झाग उनके सिर पर चोट लगी हुई थी और मुंह से सफेद झाग निकल रहा था। इसके बाद परिवार ने तुरंत रिश्तेदारों को बुलाया और रामअवतार को पहले निजी अस्पताल और फिर LNJP अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद शालू का परिवार उसे अपने साथ आकर ले गया। पुलिस कर रही मामले की जांच थाना सिटी में कार्यरत जांच अधिकारी ASI गजराज ने बताया कि राम अवतार की बेटी शुभम ने शालू पर जहर देने और चोट मारने का आरोप लगाया, जिस पर हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। अभी पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। उसके बाद आगे की जांच होगी।