हमीरपुर में वैगनआर कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार ड्राइवर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग शामिल हैं। सभी मध्यप्रदेश के छतरपुर में बाबा बागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद कानपुर लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के अंदर की सीट भी उखड़ गई। कार सवार सभी लोग कानपुर के नवाबगंज के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसा रविवार दोपहर मौदहा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे- 34 पर छिरका गांव के पास हुआ। हादसे की 2 तस्वीरें… पुलिस के मुताबिक, कार से पांच लोग सवार थे। कार ओवरटेक करते समय सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। मौके पर ही नरेंद्र (55), राजकपूर (57), उनकी पत्नी मीना (54) ड्राइवर आयुष चौहान (25) की मौके पर मौत हो गई। नरेंद्र की पत्नी रेखा (52) को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया। चारों लोग जागेश्वर मंदिर के पास नवाबगंज कानपुर के रहने वाले थे, जबकि ड्राइवर आयुष लखनऊ का रहने वाला है। परिवहन निगम के एक टीआई सतेंद्र सिंह बसों की चेकिंग के लिए हाईवे किनारे खड़े थे। उन्होंने बताया कि वैगनआर रॉन्ग साइड से महोबा की तरफ से आई थी और सीधे ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद एक महिला की सांस चल रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार की रफ्तार करीब 80KM प्रति घंटा थी। ट्रक से टकराने के बाद कार के दोनों एयरबैग भी खुल गए थे। लेकिन, तेज रफ्तार की वजह से गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोग कार में ही फंस गए थे। राहगीरों ने एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी और घायलों को काफी मुश्किल से कार से बाहर निकाला।
खबर अपडेट की जा रही है…
बागेश्वर धाम से लौट रहे 4 लोगों की मौत:हमीरपुर में कार ट्रक से भिड़ी; मरने वालों में 3 लोग एक ही परिवार के
