गाजियाबाद में टीचर की पीट-पीटकर हत्या:रास्तों में ससुर ने लाठी-डंडों से मारा, 1 साल पहले की थी लव मैरिज

Spread the love

गाजियाबाद में एक टीचर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। 30 मार्च की देर शाम टीचर अपने छोटे भाई के साथ ससुराल जा रहा था। वहां से करीब 800 मीटर पहले उसके ससुर 4-5 लोगों के साथ मिल गए। यहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और देखते ही देखते सभी ने दोनों भाइयों को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच मौका पाकर छोटा भाई वहां से भाग निकला, लेकिन आरोपियों ने अपने दामाद को पकड़कर बेरहमी से पीटा और उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। परिजनों के मुताबिक, 28 मार्च को पत्नी के देर से उठने पर टीचर ने उसे डांट दिया। इसके बाद पत्नी नाराज होकर मायके चली गई। इसी विवाद को सुलझाने के लिए वह ससुराल जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को रास्ते में एक व्यक्ति के बेहोश पड़े होने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल टीचर को अस्पताल भेजा गया। वहां से हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में टीचर के ससुर समेत एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना रविवार देर रात टीलामोड़ थाना क्षेत्र के फरुखनगर की है। अब पढ़िए विस्तार से पूरा मामला… कॉलेज में दोनों की हुई थी मुलाकात
मृतक की पहचान लोनी के गीतांजलि विहार निवासी 32 वर्षीय नितिन राठी के रूप में हुई है। नितिन एक प्राइवेट कॉलेज में शिक्षक था। वहीं उसकी मुलाकात मुस्कान नाम की युवती से हुई, जो बीएड की पढ़ाई कर रही थी। दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। अलग-अलग धर्म के होने के कारण परिवार वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। करीब एक साल पहले नितिन ने मुस्कान से आर्य समाज मंदिर में प्रेम विवाह किया। शादी सादगी से हुई, जिसमें दोनों परिवारों का कोई सदस्य शामिल नहीं हुआ। इसके बाद दोनों साथ रहने लगे। सुलह करने के लिए ससुराल जा रहे थे
परिजनों के मुताबिक, 28 मार्च को मुस्कान देर से उठी, जिस पर नितिन ने उसे डांट दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और मुस्कान गुस्से में मायके चली गई। देर शाम युवती के चाचा आसिफ का फोन आया, जिन्होंने समझौता कराने के लिए नितिन को बुलाया, लेकिन उस दिन वह नहीं गया। अगले दिन 29 मार्च को पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने समझौता कराने की बात कही। इसके बाद रात करीब 8 बजे नितिन अपने छोटे भाई अमित और महिला के साथ ससुराल के लिए निकला, लेकिन रास्ते में महिला को वापस घर भेज दिया गया। जैसे ही दोनों भनेड़ा पुलिया के पास पहुंचे, वहां उनके ससुर अपने भाई आसिफ सहित 3-4 लोगों के साथ मिल गए। यहां नितिन और उनके बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद सभी ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका भाई अमित मौके से भागकर घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। परिजन रातभर करते रहे तलाश
इधर, रास्ते में एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने नितिन को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, परिजन उसकी रातभर तलाश करते रहे। सुबह पुलिस को तहरीर देने पर उन्हें पता चला कि नितिन जीटीबी अस्पताल में भर्ती है। मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शालीमार गार्डन ACP अतुल कुमार सिंह ने बताया- आरोपी ससुर और चाचा शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अब आगे की कार्रवाई की जा रही है। ——————– यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार:बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…