शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटा, VIDEO:अमेठी में युवती के बाल खींचकर धक्का दिया, ताबड़तोड़ लाठी-थप्पड़ बरसाए

Spread the love

अमेठी में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने गया युवक जमकर पीटा गया। दोनों को मिलते हुए महिला के परिजनों ने देख लिया। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ लाठी-डंडे बरसाने लगे। इस दौरान महिला जब युवक को बचाने लगी तो घर वालों ने उसके बाल खींचकर किनारे कर दिया। उसकी भी जमकर पिटाई की। युवक की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें भीड़ में शामिल लोग उसे खींचकर मारते हुए दूर ले जाते दिख रहे हैं। प्रेमिका भी भागते हुए दोबारा प्रेमी को बचाते नजर आ रही है। प्रेमी-प्रेमिका एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूरा मामला संग्रामपुर थाना क्षेत्र का है। अब पूरा मामला विस्तार से… संग्रामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन दिन पहले शादीशुदा महिला अपने नाना के यहां आई थी। मंगलवार शाम वह अपने मामा के साथ मिश्रौली बाजार गई थी। मामा खरीदारी में बिजी थे। इसी बीच प्रेमी, महिला से मिलने पहुंच गया। अचानक दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। तभी लड़की के मामा ने दोनों को देख लिया। उन्होंने फोनकर करके अपने घर वालों को बुला लिया। लड़की के घर वालों ने बीच सड़क युवक को पीटना शुरू कर दिया। वह जब भागने लगा तो परिजनों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। उनके साथ में घर की महिलाएं भी थीं। लड़की के घरवाले और गांव वाले युवक को लाठी-डंडों से पीटने लगे। युवक लगातार माफी मांगता रहा। लेकिन उसकी मदद के लिए कोई आगे नहीं आया। लड़की के घरवालों ने ही उसके बाल खींचे युवती अपने प्रेमी को परिजनों की पिटाई से बचाने की लगातार कोशिश कर रही थी। मगर उसके ही घर वालों ने उसके बाल खींचकर धक्का दे दिया। महिलाएं उसे पीटने लगीं। काफी देर तक हंगामे के चलते मौके पर भीड़ लग गई। लड़की के घर वाले युवक को पीटते हुए अपने घर ले आए। कुछ देर बार लड़के के घर वाले भी वहां पहुंचे। उसे अपने साथ ले गए। संग्रामपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया, वीडियो की जांच कराई जा रही है। अभी यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो कब का और कहां का है। स्थानीय स्तर पर ऐसी भी चर्चा है कि युवक और युवती अलग-अलग समुदाय से हैं। ——————– यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार:बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…