करनाल जिले में असंध-जींद मार्ग पर बाहरी-मूंड के बीच नेशनल हाईवे-709ए पर एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। वहीं रात को हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई, आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जिसके बाद राहगिरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और कार सवार युवक घायल युवक को गाड़ी से बाहर निकाला। पुलिस के आने के बाद घायल को इलाज के लिए असंध अस्पताल में इलाज के भेजा गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं आज दोपहर को पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा शव परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों की शिकयत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्जकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी। मृतक की पहचान और कामकाज मृतक की पहचान गांव पॉपड़ा के 18 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। राहुल असंध में प्रदीप नामक युवक के कार गैराज पर काम करता था और वाहन मरम्मत का कार्य करता था। सोमवार को एक कार गैराज पर ठीक होने के लिए आई थी। राहुल उसी कार को लेकर अपने घर की ओर जा रहा था। रात करीब साढ़े 10 बजे जब वह बाहरी-मूंड के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी कार को टक्कर मार दी। हालांकि गैराज मालिक का कहना है कि राहुल उसके पीछे से कार लेकर गया। अस्पताल में तोड़ा दम टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वह सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल राहुल को गंभीर हालत में असंध के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन आज करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हादसे के बाद आरोपी ट्रक ड्राइवर अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी ड्राइवर को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
करनाल सड़क हादसे में कार सवार मैकेनिक की मौत:ट्रक ने मारी टक्कर, वाहन छोड़ ड्राइवर फरार; घर लौट रहा था
