पिता ने 11 साल की बेटी का मर्डर किया:कैथल में गला घोंटकर पुलिस से बोला-किडनैप हो गई; पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था

Spread the love

हरियाणा के कैथल में एक पिता ने अपनी ही 11 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद व्यक्ति ने खुद पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया और कहने लगा कि मेरी बेटी का किसी ने किडनैप कर लिया है, उसे बचा लो। साथ ही मेरी जेब में रखे पैसे भी लेकर भाग गए। इसके बाद पुलिस छानबीन करते हुए कॉल करने वाली लोकेशन पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि लड़की का शव नहर के पास एक गड्डे में पड़ा है। जब पुलिस ने पिता से सख्ती से पूछताछ की तो उसने कहा- मैंने बेटी को गला घोंटकर मार दिया था। इसके बाद किडनैपिंग की कहानी बनाई। उधर, पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अपनी पत्नी पर भी दूसरे के साथ संबंध होने का शक करता था। सोचता था कि बेटी भी उसकी नहीं है। सिलसिलेवार जानिए, आरोपी ने कैसे की हत्या… अब पढ़िए…पुलिस जांच में क्या सामने आया पत्नी पर किसी और से संबंध का शक पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे के साथ संबंध होने का शक था, जिसके चलते आरोपी ने उसकी बेटी को इसलिए मार दिया। वो समझता था कि वह बेटी भी उसकी नहीं है। पुलिस ने आरोपी पिता गिरफ्तार किया बच्ची का शव कैथल के तितरम थाना क्षेत्र के गांव प्योदा में मिला था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी गोवर्धन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया। तितरम थाना प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि आरोपी को जींद के जयपुर गदली गांव के गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी की रिमांड मांगी जाएगी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया कैथल क्राइम ब्रांच के डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आरोपी को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।