पहाड़ो में दिवाली ही नहीं बल्कि इस माह में भी करते हैं घर तरछना, गोबर और लाल मिट्टी से करते हैं लिपाई

Spread the love

पहाड़ों में सिर्फ दिवाली ही नहीं, बल्कि चैत्र महीने में हिंदू नव वर्ष पर भी घरों की खास साफ-सफाई की जाती है. लोग घर को गोबर और लाल मिट्टी से लिपते हैं, जिसे घर तरछना कहते हैं. बेकार सामान हटाकर नया माहौल बनाया जाता है. फूलों, रंगोली से सजावट, नए कपड़े और पूजा के साथ इस दिन को खुशी और नई शुरुआत के रूप में मनाया जाता है.