हरियाणा सरकार ने ग्रुप-D की भर्ती (विज्ञापन नंबर 01/2023) में चयनित अभ्यर्थियों के बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराने का फैसला लिया है। यह प्रक्रिया राज्य के सभी डिवीजन स्तर पर कराई जाएगी। मानव संसाधन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार 20 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक 9 दिनों में यह वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा। सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों और डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि वे आवश्यक स्टाफ और संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके। साथ ही प्रत्येक दिन उपस्थित और अनुपस्थित अभ्यर्थियों की रिपोर्ट भी तैयार करनी होगी। यहां पढ़िए लेटर की कॉपी… कितने अभ्यर्थियों का होगा वेरिफिकेशन
– ग्रुप-D कर्मचारी: 12,393
– डिवीजन कार्यालयों में अटैच कर्मचारी: 853
– कुल अभ्यर्थी: 13,246 अधिकारियों को दिए निर्देश मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी ऑर्डर में कहा कि प्रत्येक डिवीजन में नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। बॉयोमेट्रिक के लिए पर्याप्त स्टाफ व उपकरण उपलब्ध कराए जाए। हर दिन की उपस्थिति और अनुपस्थिति रिपोर्ट तैयार की जाए। मैच और मिसमैच बॉयोमेट्रिक मामलों का अलग से रिकॉर्ड रखा जाए।
हरियाणा में ग्रुप-D भर्ती का बॉयोमेट्रिक वेरिफिकेशन:सरकार का शेडयूल जारी, 9 दिन में पूरी होगी प्रक्रिया; फर्जीवाड़ा रोकने की तैयारी
