रोहतक में EASI ने सिर में गोली मारकर सुसाइड किया:सरकारी पिस्टल से शूट किया, कलानौर थाने में डायल 112 पर तैनात थे; 3 बच्चों के पिता

Spread the love

रोहतक के कलानौर थाने में ERV (डायल 112) पर तैनात EASI कुलदीप ने सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गोली सिर में मारी। कलानौर थाना पुलिस तुरंत उन्हें लेकर पीजीआई के ट्रोमा सेंटर पहुंची, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 53 वर्षीय EASI (एग्जम्प्टेड असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) कुलदीप झज्जर जिले के डीघल गांव के हैं, जो वर्तमान में झज्जर चुंगी पर कमला नगर में रह रहे हैं। कुलदीप की ड्यूटी कलानौर थाने में इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ERV 594) पर थी। बताया जा रहा है कि कुलदीप थाने में थे और खाना खाने के लिए नीचे आए। नीचे आकर कुलदीप ने एक तरफ जाकर खुद को गोली मार ली। मृतक कुलदीप 15 साल पहले ही गांव से रोहतक आए थे। उनके 3 बच्चे हैं। उधर, परिवार ने कहा कि उन्होंने ये कदम क्यों उठाया इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि उनपर किसी तरह का पारिवारिक तनाव नहीं था। सरकारी पिस्टल से मारी सिर में गोली EASI कुलदीप के पास सरकारी पिस्टल थी। कुलदीप ने उसी सरकारी पिस्टल से सिर में गोली मार रखी है। कुलदीप द्वारा आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा, यह अभी साफ नहीं है। फिल्हाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके बयान पर केस दर्ज किया जाएगा। SHO बोले- आत्महत्या का कारण पता लगा रहे कलानौर थाना पुलिस के एसएचओ सतपाल सिंह ने बताया कि थाने के नीचे ही EASI कुलदीप ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पीजीआई के डेड हाउस भेज दिया है। आत्महत्या के पीछे का कारण पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। परिवार बोला-किसी तरह का तनाव नहीं था कलानौर थाने में 112 सेवा में तैनात कुलदीप की मौत के बाद परिवार और इलाके में शोक का माहौल है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कुलदीप को किसी तरह का मानसिक तनाव नहीं था। परिजन भी यही बता रहा है कि वह सामान्य जीवन जी रहे थे और किसी प्रकार की परेशानी की बात सामने नहीं आई थी। 15 साल पहले गांव छोड़कर रोहतक में बसे कुलदीप करीब 15 साल पहले अपने गांव से रोहतक आकर बस गए थे। शुरुआत में वह शिवाजी कॉलोनी में रहे और बाद में कमला नगर में रहने लगे। पिछले लंबे समय से वह यहीं अपने परिवार के साथ रह रहे थे। 112 सेवा में तैनात, पहले लाखन माजरा में कर चुके ड्यूटी कुलदीप कलानौर थाने में 112 सेवा में तैनात थे। इससे पहले वह लाखन माजरा थाने में ड्यूटी कर चुके थे, जबकि वर्तमान में उसकी तैनाती कलानौर थाने में बताई जा रही है।