मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला; मोदी बोले- दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल का संकट; अखिलेश ने कहा- नोएडा एयरपोर्ट बेचने के लिए बनाया

Spread the love

नमस्कार, कल की बड़ी खबर केंद्र सरकार के एक बड़े फैसले की रही। अब पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा। दूसरी बड़ी खबर इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला होने की रही। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. पेट्रोल पम्प पर भी केरोसिन मिलेगा, केंद्र का फैसला; हर जिले में 2 पम्प पर सुविधा होगी अब राशन की दुकानों के साथ-साथ पेट्रोल पम्पों पर भी केरोसिन मिलेगा। केंद्र सरकार ने फैसला लिया है कि हर जिले में 2 पम्प चुने जाएंगे, जहां यह सुविधा दी जाएगी। इन पेट्रोल पंपों पर अधिकतम 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखा जा सकेगा। सरकार ने ये फैसला क्यों लिया: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष की वजह से भारत में ईंधन कमी की खबरें आ रही हैं। इसी वजह से सरकार ने सप्लाई आसान बनाने के लिए 60 दिनों के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के नियमों में ढील दी है, ताकि जरूरतमंद परिवारों तक तेल समय पर पहुंच सके। पूरी खबर पढ़ें… 2. ईरान का इजराइल के केमिकल प्लांट पर हमला, जहरीले रिसाव की चेतावनी ईरान ने इजराइल में एक केमिकल प्लांट पर मिसाइल हमला किया है, जिससे प्लांट में भीषण आग लग गई है। इलाके में जहरीले रिसाव का खतरा बढ़ गया है। अधिकारियों ने लोगों को घरों में रहने और खिड़कियां बंद रखने की सलाह दी है। जंग पर पाकिस्तान में बैठक हुई: ईरान जंग को लेकर इस्लामाबाद में मिस्र, सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की बैठक हुई। इसमें अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी संघर्ष को कम करने और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की गई। भारत आ रहे दो LPG टैंकर: भारत आ रहे दो LPG टैंकरों ने होर्मुज स्ट्रेट पार कर लिया है। इनमें 94 हजार मीट्रिक टन LPG लदी हुई है। इन जहाजों को भारतीय नौसेना सुरक्षा दे रही है। इससे पहले 4 भारतीय टैंकर यह रास्ता पार कर चुके हैं। पूरी खबर पढ़ें… 3. मोदी बोले- जंग के चलते दुनिया में पेट्रोल-डीजल का संकट, भारत चुनौती से निपट रहा
PM मोदी ने मन की बात प्रोग्राम में अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया में जंग चल रही है। पेट्रोल-डीजल का संकट पैदा हुआ है, लेकिन भारत इस चुनौती से निपट रहा है। सरकार लोगों से अपील करती है कि किसी तरह की अफवाहों में न आएं। सरकार की तरफ से जानकारी पर भरोसा करें। PM ने आगे कहा;- कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश में लगे हैं। इससे वे देश का नुकसान कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… 4. अखिलेश बोले- नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन बेचने के लिए किया, हमारा घर गंगाजल से धुलवाया, भूल नहीं सकता अखिलेश यादव ने रविवार को नोएडा के दादरी में समाजवादी समता भाईचारा रैली को संबोधित किया। जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर उन्होंने तंज कसा कि यूपी के 7 में से 6 एयरपोर्ट बंद हो गए हैं। कम से कम यह वादा करते जाते कि उद्घाटन के बाद इसे बेचा नहीं जाएगा। लगता तो ऐसा है कि यह उद्घाटन ही बेचने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा- जिसने अत्याचार, अन्याय और उत्पीड़न की पीड़ा नहीं झेली, वो हमारे दर्द को नहीं समझ सकते। वो हमदर्दी तो दिखा सकते हैं, लेकिन हमारा दर्द महसूस नहीं कर सकते। जो हमारे घर को गंगाजल से धुलवाने पर हमें हुआ था। सपा प्रमुख ने कहा- मंदिर जाने पर मंदिर धुलवाने पर हमने यह दर्द महसूस किया था। हम उन नकारात्मक लोगों को मिटाना नहीं चाहते, बस समझाना चाहते हैं। अब दौर बदल गया है। अभी समय है- चालबाजी छोड़ दें, भेदभाव छोड़ दें। भविष्य उनका नहीं है। नहीं तो आज उनके झंडे उतर गए हैं, कल सत्ता के सिंहासन से भी उतार दिए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें… 5. अमेरिका में ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोगों का मार्च, 3,300 जगह प्रदर्शन अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रम्प के खिलाफ 80 लाख लोग सड़क पर उतर आए। ‘नो किंग्स रैली’ में 3,300 से ज्यादा जगहों पर प्रदर्शन हुए। इनमें ईरान तनाव, सख्त इमिग्रेशन कानून और महंगाई के मुद्दों पर विरोध हुआ। प्रदर्शनकारियों ने ट्रम्प और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के इस्तीफे की मांग की। व्हाइट हाउस बोला- प्रदर्शन से फर्क नहीं पड़ता: व्हाइट हाउस ने इन प्रदर्शनों को ‘थेरेपी सेशन’ बताते हुए कहा कि आम लोगों को इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। वहीं ट्रम्प का कहना है कि उनके फैसले देश को मजबूत बनाने के लिए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे ‘राजा’ नहीं हैं और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप गलत हैं। पूरी खबर पढ़ें… 6. सरकार ने माना इकोनॉमी की रफ्तार धीमी, महंगे तेल-लॉजिस्टिक्स का असर वित्त मंत्रालय ने मार्च 2026 की अपनी मंथली इकोनॉमिक रिव्यू रिपोर्ट जारी की है। इसमें माना गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पड़ गई है। मंत्रालय ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का पूरा असर अभी तक घरेलू बाजार में नहीं दिखा है। अगर ग्लोबल मार्केट में एनर्जी की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है। इकोनॉमी पर इन 3 वजहों से बढ़ रहा है दबाव महंगा कच्चा तेल: ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमतें बढ़ने से कंपनियों की लागत बढ़ गई है। लॉजिस्टिक्स-इंश्योरेंस: समुद्री रास्तों में तनाव की वजह से माल ढुलाई का किराया और इंश्योरेंस प्रीमियम महंगा हो गया है। सप्लाई चेन: जरूरी इनपुट्स की सप्लाई में देरी होने से मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर पर असर पड़ रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून
⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है…
😲 खबर हटके… पाकिस्तानियों ने ‘धुरंधर 2’ की कमाई में हिस्सा मांगा फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 1,226 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इसी बीच पाकिस्तान के ल्यारी में फिल्म को लेकर अनोखी मांग उठी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि फिल्म की कमाई को ल्यारी के विकास और सड़कों के निर्माण में इस्तेमाल करना चाहिए। पूरी खबर पढ़ें… 📸 फोटो जो खुद में खबर है
🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… ⏳आज के दिन का इतिहास
🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि वालों की इनकम के सोर्स बनेंगे। कन्या राशि वालों को मन मुताबिक पैसा मिल सकता है। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…