रेवाड़ी में सड़क हादसों में एक की मौत, दो घायल:पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार; खेत में जा रहा था

Spread the love

रेवाड़ी शहर में नारनौल रोड के कुंड बैरियर के पास बाइक और पिकअप की टक्कर में व्यक्ति की मौत हो गई। गांव पाडला का 52 वर्षीय व्यक्ति जितेंद्र बाइक पर सवार होकर खेत से घर जा रहा था। रोहतक रोड पर पटौदी आरओबी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। सूचना के बाद कुंड चौकी और सदर पुलिस ने दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पिकअप ड्राइवर मौके से फरार गांव पाडला निवासी विजय ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह कुंड बैरियर के पास एक होटल के सामने खड़ा था। इसी दौरान उसका चचेरा भाई जितेंद्र (52) अपनी बाइक पर खेत से घर की तरफ जा रहा था। कुंड बैरियर के पास अचानक पिकअप ड्राइवर ने बाइक को टक्कर मार दी और ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने पहुंचाया अस्पताल विजय ने बताया कि उसने घटना की सूचना और परिवार के अन्य लोगों को दी। राहगीरों और आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल अवस्था में जितेंद्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विजय ने बताया कि जितेंद्र खेती करता था और पत्नी व दो बेटियों के अलावा एक छोटा बेटा है। खोल थाना पुलिस ने विजय की शिकायत पर पिकअप ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पटौदी फ्लाइओवर के पास हादसा उधर कार की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा घायल हो गए। घासेड़ा की प्रमिला ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें बताया कि वह बाइक पर अपने बेटे रोहित के साथ किसी काम से रेवाड़ी आई थी। वापसी में पटौदी फ्लाइओवर के पास कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हमें अस्पताल पहुंचाया। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।