हरियाणा में हाल ही में संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव पर सिरसा के रनिया से पूर्व विधायक और हरियाणा के पूर्व बिजली मंत्री रणजीत सिंह का बयान आया है। पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने कहा, मैं ये समझता हूं, जो लोग शाम 4 बजे तक लाइन में लगकर पसीने में पसीना होते हैं और वोट डालने के लिए लड़ते हैं और उम्मीद करते हैं। उनको तो नहीं पता कि ये एमएलए ऐसा करेंगे। रणजीत सिंह ने कहा कि बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है। 10-10 एमएलए यूं चले जाना। ये तो बिलकुल मजाक हो गया। पंचायत समिति के मेंबर इस तरह नहीं उठाए जाते। अगर एमएलए इस तरह बिक जाते है तो उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए। विधायकों ने किया प्रजातंत्र का अपमान पूर्व मंत्री रणजीत सिंह चौटाला बोले, ऐसे लोगों का, जो वोट बिके हैं या क्रॉस वोटिंग की है, उनको गांव में लोगों को दोबारा घुसने नहीं देना चाहिए। प्रजातंत्र का इन लोगों ने इतना अपमान किया है कि हमें शर्मिंदगी है कि हरियाणा के एमएलए ने किया है। पहले एक बार आया राम गया राम का मामला सुना था। तब तो दो एमएलए थे। सोशल मीडिया चैनल पर दिया बयान अब तो दर्जनों भाग रहे हैं। बताइए। सबको पता है कि क्यों गए हैं। जिनके पास गए, उन्हें भी लाभ नहीं, जिनके यहां से गए, उनको भी लाभ नहीं। सबको शर्मिंदा होना पड़ रहा है। यह बयान पूर्व मंत्री ने आज हिसार में निजी सोशल मीडिया चैनल पर दिया। एमएलए पैसे लेकर वोट डालेंगे तो लोगों का विश्वास उठेगा, एक्शन लेना चाहिए : पूर्व मंत्री पूर्व मंत्री रणजीत सिंह बोले, जिन्होंने ऐसा किया है, उनके खिलाफ एक्शन होना चाहिए। चाहे किसी भी पार्टी का है। प्रजातंत्र के लिए इस तरह वोट बिक जाएगा। कॉलोनी काटकर एमएलए ने पैसा कमा लिया, वो मान सकते हैं। किसी और मामले में कर जाए तो भी मान सकते हैं। एमएलए पैसे लेकर ऐसे वोट डालेंगे तो लोगों का विश्वास उठ जाएगा जब एमएलए पैसे लेकर ऐसे वोट डालेंगे तो लोगों का विश्वास उठ जाएगा। इतने बड़े इंस्टीटयूशन क्या करेंगे। कल जनता आपको कहेगी कि आपके एमएलए ऐसे हैं तो क्या जवाब देंगे। ये बहुत गंदा काम किया है, जिन्होंने भी किया है। निर्दलीय उम्मीदवार एक वोट से हारा था चुनाव बता दें कि इस राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस व बीजेपी से एक-एक उम्मीदवार उतारे गए थे और एक निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल। बीजेपी व कांग्रेस का एक-एक उम्मीदवार जीत गया और निर्दलीय उम्मीदवार एक वोट से हार गए। मगर इस चुनाव में कांग्रेस के चार विधायकों के वोट रद्द और पांच विधायकों के वोट क्रॉस वोट हो गए और एक बीजेपी विधायक का वोट रद्द हो गया। ऐसे में जनता के साथ खिलवाड़ हो गया और इनेलो व जजपा व सभी पार्टी अब बयानबाजी में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर रणजीत सिंह का बयान:विधायकों ने प्रजातंत्र का किया अपमान, ऐसे MLA को गांव में घुसने न दें
