हरियाणा में गला घोंटकर पत्नी का मर्डर:कैथल में हत्या कर पति बोला- भाभी जी, पत्नी मार दी, अब आप संभाल लो

Spread the love

हरियाणा के कैथल में एक व्यक्ति ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद वो हांफते-हांफते अपनी भाभी के पास पहुंचा और बोला- भाभी जी, मैंने प्तनी मार दी, अब आप संभाल लेना। इतना कहते ही वो घर से फरार हो गया। जब भाभी उसके कमरे में पहुंची तो आरोपी देवर की पत्नी बेड पर मृत पड़ी थी। वो तुरंत चिल्लाने लगी और पड़ोसियों को बुलाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अब सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… घरेलू कलह हत्या का कारण हत्या का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। फोरेंसिक टीम भी मौके पर तथ्य जुटाने में लग गई। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया शहर थाना एसएचओ गीता ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।