दादूवाल से DSP बोले-अभी जोड़े हाथ, फिर खींचकर ले जाऊंगा:कुरुक्षेत्र में मीरी-पीरी संस्थान विवाद; HSGMC के मीत प्रधान को मारे थे थप्पड़

Spread the love

कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद में देर रात मीरी-पीरी संस्थान में हंगामा हो गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के मीत प्रधान (जूनियर) गुरबीर सिंह तलाकौर को एक सिख ने सीधे थप्पड़ मार दिया। बीच में किसी ने उस सिख को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन उसके बाद भी उस सिख ने मीत प्रधान को दो और थप्पड़ जड़ दिए। घटना की वीडियो भी सामने आई है। कल रात की यह घटना मीरी-पीरी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंधन (सेवा संभाल) को लेकर चल रहे विवाद के दौरान हुई। HSGMC के पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल कर्मचारियों के धरने को समर्थन देने अस्पताल पहुंचे थे। उनके साथ मीत प्रधान गुरबीर सिंह तलाकौर भी मौजूद थे। दादूवाल और DSP के बीच हुई तीखी बहस कल शुक्रवार को बलजीत सिंह दादूवाल और शाहाबाद के DSP रामकुमार के बीच तीखी बहस हुई। इसमें दादूवाल ने DSP से कहा कि वे उनसे लड़ने नहीं आए हैं, वे अपनी संस्था के बीच में आए हैं। इस बीच DSP ने उनको बीच में ही टोकते हुए कहा कि संस्था आपकी नहीं है। संस्था उस दिन आपकी होगी, जिस दिन कब्जा ले लेगो। आपके साथ आपका चेयरमैन भी नहीं है। आप बुला लो चेयरमैन को। इसी बीच दादूवाल उनको अपनी कार्रवाई करने की बात कहते हैं, जिस पर DSP रामकुमार बोले कि आप ऑर्डर की कॉपी मेरे ऑफिस में दें, मैं आपको ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाकर कब्जा दूंगा। अब तो मैं हाथ जोड़कर कह रहा हूं, नहीं फिर खींच कर बाहर ले जाऊंगा। सेवा संभाल की बात पर विवाद यहां दादूवाल ने संस्थान की सेवा संभाल (कब्जा) करने का दावा किया। दादूवाल ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका का फैसला HSGMC के हक में आने का दावा किया। उधर, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और संस्थान के पदाधिकारी हाईकोर्ट के स्टे ऑर्डर का हवाला देते रहे। माहौल बिगड़ा देख संस्थान की ओर से पुलिस को सूचना देकर बुला लिया गया। रात तक दोनों पक्ष के बीच तनाव बना रहा। आखिर में संस्थान और SGPC के लोग भड़क गए, तो पुलिस ने मौका संभालते हुए दादूवाल को सुरक्षा घेरा बनाकर बाहर निकाल लिया। इस दौरान मीत प्रधान गुरबीर सिंह तलाकौर अंदर ही फंस गए और एक सिख ने आगे बढ़कर उनको थप्पड़ मारे। कर्मियों को समर्थन देने गए थे दादूवाल यह संस्थान मूल रूप से शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अधीन है। शुक्रवार को संस्थान के कच्चे कर्मचारी उनको पक्का करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। उनको समर्थन देने के लिए दादूवाल संस्थान पहुंचे थे। इसके बाद से हंगामा और विवाद शुरू हो गया। देर रात थाने में डटे SGPC के सदस्य दादूवाल को खदेड़ने के बाद SGPC के वरिष्ठ उपप्रधान एंव मीरी पीरी ट्रस्ट कार्यकारी समूह के चेयरमैन रघुजीत सिंह विर्क, बलदेव सिंह कायमपुर, सीईओ चीमा सहित एसजीपीसी के समर्थकों ने थाना शाहाबाद में बलजीत सिंह दादूवाल एंव उनके 7 साथियों के खिलाफ शिकायत दी। दादूवाल ने बिगाड़ा माहौल- विर्क चेयरमैन रघुजीत सिंह विर्क ने बताया कि अस्पताल पर हाई कोर्ट का स्टे है। आरोप लगाया कि दादूवाल ने संस्थान में आकर माहौल को खराब कर दिया है और गुंडागर्दी शुरू कर दी। उन्होंने थाना शाहाबाद पुलिस को दादूवाल के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। HSGMC के मेंबर नंगे हो गए- दादूवाल घटना के बाद दादूवाल ने बताया कि यह संस्थान HSGMC के अधीन आएगा ही आएगा। प्रशासन ने संस्थान से जुड़े जरूरी डॉक्यूमेंट उनसे लिए हैं। आज संगत के सामने साफ हो गया है कि HSGMC के कौन-कौन से मेंबर हरियाणा की संगत के साथ हैं। आरोप लगाया कि HSGMC के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा, हरकीरत सिंह समेत कई मेंबर बादल की कटपुतली हैं। दादूवाल भी देंगे शिकायत दादूवाल ने बताया कि हमने संस्थान में पहुंचकर शांति से बात शुरू की। कोर्ट के ऑर्डर की कॉपी दिखाते हुए पुलिस से मदद मांगी। संस्थान को पहले की तरह चलाने की बात कही, लेकिन देर रात रघुजीत सिंह विर्क व बलदेव सिंह कायमपुर ने बाहर से गुंडों को बुलाकर मीत प्रधान गुरबीर सिंह के साथ मारपीट और गाली- गलौज की। वे आज इसकी शिकायत पुलिस को देंगे।