रेवाड़ी शहर में पटौदी फ्लाइओवर के पास कार की टक्कर से चार साल के बच्चे की मौत हो गई। राजस्थान का परिवार शीतला माता मंदिर में दर्शन कर वापस राजस्थान लौट रहा था। पटौदी फ्लाइओवर के पास सड़क पर खड़े आयुष को कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर कार सहित मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामा की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नारनौल होकर खेतड़ी जाना था झुंझनू के नानूवाली बावड़ी गांव के नरेंद्र ने बताया कि उनका परिवार माता शीतला के दर्शन करने गया था। उनके साथ जयपुर की उसकी बहन और उनका चार साल का बेटा आयुष भी थे। शुक्रवार देर शाम वापसी में उन्हें नारनौल होकर खेतड़ी जाना था। मेरी पत्नी और बहन को उल्टी होने पर गाड़ी को पटौदी फ्लाइओवर पर रोक दिया। आयुष भी अपनी मां के साथ नीचे उतर गया। गाड़ी के पास खड़ा था आयुष आयुष अपनी मां के साथ गाड़ी के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में दो कार आई और एक कार ने आयुष को टक्कर मार दी और कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में आयुष को अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस ने नरेंद्र की शिकायत पर अज्ञात कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
रेवाड़ी में कार की टक्कर से बच्चे की मौत:शीतला मंदिर में दर्शन कर झुंझनू लौट रहा था परिवार; ड्राइवर फरार
